ePaper

इंडियन साॅफ्टवेयर प्रोफेशनल्स के लिए एच-1बी वीजा की प्रक्रिया जल्द शुरू करेगा अमेरिका

Updated at : 25 Jul 2017 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
इंडियन साॅफ्टवेयर प्रोफेशनल्स के लिए एच-1बी वीजा की प्रक्रिया जल्द शुरू करेगा अमेरिका

वाशिंगटनः भारतीय सॉफ्टवेयर पेशेवरों के बीच लोकप्रिय एच-1बी कार्य वीजा प्रक्रिया में तेजी लाने की अमेरिका ने घोषणा की है. उच्च कुशलता प्राप्त विदेशी पेशेवरों को दी जाने वाली इस वीजा को कांग्रेस में बने कानून की सीमा से बाहर रखा गया है. इस वीजा का प्रयोग ज्यादातर उच्च शिक्षा देने वाले शिक्षण संस्थान या […]

विज्ञापन

वाशिंगटनः भारतीय सॉफ्टवेयर पेशेवरों के बीच लोकप्रिय एच-1बी कार्य वीजा प्रक्रिया में तेजी लाने की अमेरिका ने घोषणा की है. उच्च कुशलता प्राप्त विदेशी पेशेवरों को दी जाने वाली इस वीजा को कांग्रेस में बने कानून की सीमा से बाहर रखा गया है. इस वीजा का प्रयोग ज्यादातर उच्च शिक्षा देने वाले शिक्षण संस्थान या वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थान करते हैं. एच-1-बी वीजा एक गैर-प्रवासी वीजा है, जिसके तहत अमेरिकी कंपनियों को विशेष व्यवसायों के लिए विदेशी कर्मचारियों को रखने की अनुमति मिलती है, जिसमें विशेष क्षेत्रों में सैद्धांतिक या तकनीकी विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है. इन तकनीकी कपंनियों को हर साल ऐसे हजारों कर्मचारियों की भर्ती के लिए इस वीजा पर निर्भर रहना पड़ता है.

इस खबर को भी पढ़ेंः अमेरिका : एच-1 बी वीजा बिल से विदेशियों को नौकरी पर रखना हो जायेगा मुश्किल

राष्ट्रपति चुनाव के दौरान अपने प्रचार में ट्रंप ने एच-1बी और एल-1 वीजा कार्यक्रमों पर निगरानी बढ़ाने का वादा किया था. उन्होंने अप्रैल में वीजा दुरुपयोग रोकने के कार्यक्रम के नियमों को कड़े करने के लिए एक शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किया था. ट्रंप ने कहा था कि उनका प्रशासन अमेरिकी लोगों को ही नौकरी पर रखने के मकसद से ‘हायर अमेरिकन ‘ नियम लागू करने जा रहा है. यह अमेरिका में कामगारों के वेतन और नौकरी के हितों की सुरक्षा करेगा.

एक सरकारी बयान में कहा गया कि अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) तत्काल प्रभाव से कुछ कैप-छूट वाली एच -1 बी की याचिकाओं के लिए प्रीमियम प्रक्रियाओं को फिर से शुरू कर देगा. एच-1बी वीजा के तहत एक वित्त वर्ष में अधिकतम 60,000 वीजा जारी हो सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola