मोदी-शी मुलाकात के अगले ही दिन चीन ने फिर अपने नागरिकों को जारी किया सुरक्षा अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
मोदी-शी मुलाकात के अगले ही दिन चीन ने फिर अपने नागरिकों को जारी किया सुरक्षा अलर्ट

बीजिंग : सिक्किम सेक्टर के डोकलाम इलाके में भारतीय और चीनी सैनिकों में गतिरोध के बीच चीन ने भारत की यात्रा कर रहे अपने नागरिकों के लिए आज सुरक्षा परामर्श जारी किया और उनसे अपनी निजी सुरक्षा के लिए जरूरी एहतियात बरतने को कहा. यहां विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘ ‘यह यात्रा […]

विज्ञापन

बीजिंग : सिक्किम सेक्टर के डोकलाम इलाके में भारतीय और चीनी सैनिकों में गतिरोध के बीच चीन ने भारत की यात्रा कर रहे अपने नागरिकों के लिए आज सुरक्षा परामर्श जारी किया और उनसे अपनी निजी सुरक्षा के लिए जरूरी एहतियात बरतने को कहा. यहां विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘ ‘यह यात्रा अलर्ट नहीं है. यह परामर्श है जिसमें चीनी यात्रियों को सतर्क रहने को कहा गया है. ‘ ‘ परामर्श में भारत जाने वाले चीनीयात्रियों से सुरक्षा हालात पर करीब से ध्यान देने और जरूरी एहतियात बरतने को कहा गया है. मालूम हो कि कल ही जी – 20 सम्मलेन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से गर्मजोशी से मुलाकात की थी और पांच मिनट बात भी हुई थी. शी ने भारत की आर्थिक तरक्की की तारीफ भी की थी.

नयीदिल्ली में चीनी दूतावास के माध्यम से परामर्श जारी किया गया. यह परामर्श चीनी भाषा में है और इस पर आज की तारीख है.

इसमें चीनीयात्रियों को सलाह दीगयी है कि वे स्थानीय सुरक्षा स्थिति पर करीब से ध्यान दें, आत्मरक्षा जागरूकता में सुधार करें, सुरक्षा को मजबूत बनाएं, अनावश्यक यात्रा को कम करें, निजी और संपत्ति की सुरक्षा पर ध्यान दें ताकि परिवार और मित्रों को अद्यतन सूचना दे सकें.

परामर्श में कहा गया है कि चीनी यात्रियों को हालात पर ध्यान देना चाहिये, संचार को खुला रखना चाहिये, निजी पहचान पत्र रखना चाहिए ,भारतीय कानूनों और नियमनों का सख्ती से पालन करना चाहिये और स्थानीय धार्मिक रीति-रिवाजों का सम्मान करना चाहिए.

इसमें आपात स्थिति केलिए दूतावास के वाणिज्य दूतावास सेक्शन का फोन नंबर भी है. चीन ने पांच जुलाई को कहा था कि वह सुरक्षा हालात को देखते हुए भारत जाने वाले चीनी नागरिकों के लिए यात्रा अलर्ट जारी करने पर फैसला करेगा. उसने सरकारी मीडिया मेंआयी इस तरह की खबरों को तवज्जो नहीं दी थी जिनमें चीनी निवेशकों से सीमा पर गतिरोध के मद्देनजर सतर्क रहने को कहा गया था.

चीन और भारत के बीच पिछले तीन सप्ताह से भूटान ट्राई-जंक्शन के पास डोकलाम इलाके में गतिरोध बना हुआ है. इससे पहले चीन की सेना के निर्माण दल ने वहां एक सड़क का निर्माण करने का प्रयास किया था. डोका ला उस क्षेत्र का भारतीय नाम है जिसे भूटान में डोकलाम कहा जाता है. चीन इसे अपने डोंगलांग क्षेत्र का हिस्सा होने का दावा करता है.

जम्मू कश्मीर से अरुणाचल प्रदेश तक 3488 किलोमीटर लंबी भारत-चीन सीमा का 220 किलोमीटर हिस्सा सिक्किम में पड़ता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola