ePaper

मुसलिम देशों पर अमेरिकी यात्रा प्रतिबंध लागू

Updated at : 30 Jun 2017 11:09 AM (IST)
विज्ञापन
मुसलिम देशों पर अमेरिकी यात्रा प्रतिबंध लागू

वाशिंगटन : सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुमति दिये जाने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से छह मुसलिम देशों के यात्रियों और शरणार्थियों पर लगाया गया अस्थायी यात्रा प्रतिबंध प्रभावी हो गया. यात्रा प्रतिबंध में फिलहाल पाकिस्तान सहित किसी नये देश को शामिल करने के मूड में नहीं है ट्रंप सरकार सुप्रीम कोर्ट […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुमति दिये जाने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से छह मुसलिम देशों के यात्रियों और शरणार्थियों पर लगाया गया अस्थायी यात्रा प्रतिबंध प्रभावी हो गया.

यात्रा प्रतिबंध में फिलहाल पाकिस्तान सहित किसी नये देश को शामिल करने के मूड में नहीं है ट्रंप सरकार

सुप्रीम कोर्ट और मानवाधिकार समूहों के बीच पांच माह तक चली कानूनी लड़ाई के बाद शीर्ष अदालत ने इस अस्थायी प्रतिबंध को मंजूरी दे दी. ट्रंप प्रशासन ने गुरुवार देर रात एक बयान जारी कर कहा कि आतंकवादियों को अमेरिका में घुसने से रोकने के लिए यह प्रतिबंध जरूरी है. वहीं, अाप्रवासी समर्थकों का आरोप है कि यह अवैध रूप से केवल मुसलिमों को अलग रखने के लिए है.

सिर्फ़ क़रीबी रिश्तेदार ही आ सकते हैं अमेरिका, ट्रंप सरकार के नये नियम

उल्लेखनीय है कि ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया और यमन पर 90 दिनों का यात्रा प्रतिबंध लगाया गया है, लेकिन इसमें ‘करीबी पारिवारिक संबंधों’ वाले लोगों को अमेरिका में प्रवेश की छूट दी गयी है. इसमें दादा-दादी, नाती-पोता, चाचा-चाची, मामा-मामी, मौसा-मौसी आदि संबंधियों को बाहर रखा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola