ePaper

VIDEO: कल्पना सोरेन ने किया मतदान, कहा.. इस स्याही की ताकत से मैं देश का भविष्य बदल सकती हूं

Updated at : 25 May 2024 2:18 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: कल्पना सोरेन ने किया मतदान, कहा.. इस स्याही की ताकत से मैं देश का भविष्य बदल सकती हूं
VIDEO: कल्पना सोरेन ने किया मतदान, कहा.. इस स्याही की ताकत से मैं देश का भविष्य बदल सकती हूं

कल्पना सोरेन ने रांची के संत फ्रांसिस स्कूल में मतदान किया. करीब 11:00 बजे अपने बेटे के साथ वह मतदान केंद्र पहुंची थी. लोगों के साथ पंक्ति में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया.

विज्ञापन
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी व गांडेय विधानसभा की प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने रांची के संत फ्रांसिस स्कूल में मतदान किया. करीब 11:00 बजे अपने बेटे के साथ वह मतदान केंद्र पहुंची थी. लोगों के साथ पंक्ति में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया. इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों से भी बातचीत की. मतदान करने के बाद मीडिया को उन्होंने सबसे पहले अपनी हाथ में लगी स्याही दिखाई और विजयी चिन्ह दिखाया. उन्होंने बातचीत के क्रम में कहा कि मेरे हाथ में लगी स्याही की ताकत से मैं देश का भविष्य बदल सकती हूं और यह ताकत भारत देश के नागरिकों के पास है और इसका इस्तेमाल करना सबसे ज्यादा जरूरी है. कल्पना सोरेन ने कहा कि भारत के सुंदर लोकतंत्र का त्योहार आज मनाया जा रहा है और झारखंड की राजधानी रांची में इस लोकसभा सीट पर अपने मतदान का प्रयोग कर मैं काफी खुश हूं.
विज्ञापन
Mahima Singh

लेखक के बारे में

By Mahima Singh

I have 3+ years of experience in digital journalism with a focus on video production, anchoring, and reporting. I’m especially passionate about political and crime stories, as well as documentary filmmaking. Skilled in end-to-end video storytelling for digital platforms.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola