झारखंड में 30- 40 की संख्या में केबल लुटेरों ने की बमबाजी, देखें VIDEO

धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र के ईसीएल चापापुर कोलियरी में केबल लुटेरों का आतंक देखने को मिला है. दरअसल, 30- 40 की संख्या में केबल लुटेरों ने शुक्रवार की देर रात बमबाजी कर दिया. इस दौरान कोलियरी आवासीय कॉलोनी में रहने वाले संजीव कुमार कोइरी (26) की मौत हो गई.
कोलियरी में लगातार केबल लूटने की घटना सामने आ रही है. दरअसल, देर रात करीब 30-40 की संख्या में बंदूक, पिस्टल, बम, तलवार से लैस केबल लुटेरों ने निरसा के कोलियरी कार्यालय में बमबाजी कर दी. जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई. फिलहाल, ग्रामीणों ने कोलियरी का काम काज पूर्ण रूप से ठप कर दिया है. कोलियरी आवासीय कॉलोनी में रहने वाले संजीव कुमार कोइरी (26) की मौत हुई है. मृतक माले नेता व इसीएल कर्मी काशीनाथ कोइरी का एक मात्र पुत्र था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Nutan kumari
Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए