Janmashtami 2022: जीवन जीने की कला सिखाते हैं भगवान कृष्ण, जानें कैसे?

Updated at : 19 Aug 2022 4:17 PM (IST)
विज्ञापन
Janmashtami 2022: जीवन जीने की कला सिखाते हैं भगवान कृष्ण, जानें कैसे?

Janmashtami 2022: भगवान कृष्ण को माखन खाना बेहद पसंद था. वे अपने घर में यशोदा मैया के हाथ तैयार माखन तो खाते ही थे साथ ही गोकुल के अन्य घरों के माखन भी अपनी टोली के साथ मिल कर चुरा लेते थे यही वजह है कि उन्हें 'माखन चोर' नाम मिला.

विज्ञापन

Janmashtami 2022: भगवान कृष्ण का पूरा जीवन दिशा दिखाने का कार्य करता है. उन्होंने जो भी किया उसके पीछे विशेष उद्देश्य था यही वजह है कि भक्त भगवान कृष्ण की पूजा पूरे मन से करते हैं. जानें कृष्ण के बांसुरी बजाने से लेकर मोर पंख धारण करने के पीछे क्या है कारण. भगवान कृष्ण को बांसुरी इतनी अत्यधिक प्रिय थी कि उनका एक लोकप्रिय नाम ‘मुरलीधर’ भी पड़ गया. बांसुरी एक मधुर वाद्य है जो संदेश देता है कि हमारा जीवन भी बांसुरी की तरह मधुर होना चाहिए. परिस्थिति कैसी भी हो हमें हमेशा खुश रहना चाहिए और खुशियां फैलानी चाहिए. मोर पंख भी श्री कृष्ण को इतना अधिक प्रिय है कि उन्हें मोर कुकुटधारी कहा जाता है. धार्मिक ग्रंथों में भी मोर पंख का महत्व है. यह जीवन में आने वाली परेशानियों को कम करता है. सुख, शांति और समृद्धि लाता है. पूरी डिटेल जानने के वीडियो देखें…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola