भारत चीन तनाव: बिहार के सारण जिले के जवान सुनील कुमार सुरक्षित
Author Abhishek kumar
Updated:
विज्ञापन

पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में हिंसक झड़प मामले में देश के 20 वीर सपूत शहीद हो गये. वहीं, बिहार के सारण के जवान सुनील कुमार के सुरक्षित होने की खबर सामने आई है. एक जैसे दो नाम होने से असमंजस हुआ. जवान के सुरक्षित रहने की खबर के बाद घर और गांव में खुशी की लहर है. सुनील कुमार परसा थाना क्षेत्र के दिघरा गांव के रहने वाले हैं. दरअसल, सेना के अधिकारियों ने सुनील कुमार की शहादत की सूचना दी थी, जो गलत साबित हुई है. सुनील ने बुधवार की सुबह पत्नी मेनका देवी से फोन पर बात कर बताया कि वो सुरक्षित हैं.
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










