Gadar 2 के बाद अब Ramayana में ये किरदार निभायेंगे सनी देओल, VIDEO
Published by : Divya Keshri Updated At : 18 Apr 2024 5:39 PM

सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने ताबड़तोड़ कमाई की. इसकी सफलता के बाद एक्टर के पास इन दिनों कई सारे प्रोजेक्ट्स है. कहा जा रहा है कि उनसे फिल्म रामायण में हनुमान की भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया है.
इन दिनों सनी देओल गदर 2 की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं. इस बीच सुनने में आ रहा है कि वो नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में हनुमान की भूमिका निभा सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसके लिए एक्टर से संपर्क किया गया है. हालांकि अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्टों से पता चलता है कि एक्टर ने यह भूमिका निभाने में रुचि दिखाई है. एक सूत्र के हवाले से कहा गया है, हनुमान ताकत के प्रतीक हैं और भारतीय फिल्म उद्योग में बजरंगबली के प्रतीक को सही ठहराने के लिए सनी देओल से बेहतर कोई नहीं है. बता दें कि इसमें रणबीर कपूर राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रोल में दिखेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए