Viral Video: प्रयागराज स्टेशन पर बिना तामझाम के दिखे झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा 

Updated:
विज्ञापन
Viral Video: प्रयागराज स्टेशन पर बिना तामझाम के दिखे झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा 

Former Jharkhand’s CM Arjun Munda

Viral Video: झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा को अपनी पत्नी मीरा मुंडा के साथ प्रयागराज स्टेशन पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करते देखा गया. देखें ये वायरल वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें उन्हें एक आम आदमी की तरह स्टेशन पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करते देखा जा सकता है. उनके साथ उनकी पत्नी मीरा मुंडा भी नजर आ रही हैं. दरअसल, दोनों प्रयागराज महाकुंभ के मेले में गए हुए थे. वापस झारखंड आते समय उन्हें प्रयागराज स्टेशन पर बैठे देखा गया. जब लोगों ने उन्हें देखा, तो वहां मौजूद कोई भी उन्हें उनके सादे लिबास के कारण पहचान नहीं पाया. वीडियो में नजर आ रहा है कि वह बिना किसी सुरक्षा के लोगों के बीच बैठकर अपनी पत्नी संग बातचीत कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोगों को उनका यह अंदाज बहुत पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया यूजर @Kumar1975Rajesh वीडियो को पोस्ट कर तारीफ में लिखते हैं, ‘ऐसे होते हैं जमीन से जुड़े नेता’. 

यह भी पढ़े: Viral Video: ट्रेन में पुलिस ऑफिसर का लड़की संग डांस वायरल, हुए सस्पेंड

यह भी पढ़े: Viral Video: कॉलेज में छात्रों ने बीयर के साथ किया बर्थडे सेलिब्रेट, जश्न में टीचर भी नजर आई शामिल

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola