Viral Video : ट्रेन में पुलिस ऑफिसर का लड़की संग डांस वायरल, हुए सस्पेंड

Viral Video: लोकल ट्रेन में एक पुलिस ऑफिसर को एक महिला यात्री के साथ चलती ट्रेन में डांस करते हुए रील बनाते देखा गया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल.
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक लड़की को रील बनाने के लिए लोकल ट्रेन में डांस करते देखा जा सकता है. वीडियो में एक पुलिस ऑफिसर भी नजर आ रहा है, जो लड़की के ठीक पीछे खड़ा है. लड़की की नजर जैसे ही पुलिसवाले पर पड़ती है, वह संकोच करती हुई थोड़ी देर के लिए रुक जाती है, पर फिर से कुछ देर बाद पूरे जोश के साथ डांस कर रील बनाने में लग जाती है.
वीडियो में आगे नजर आ रहा है कि पुलिस ऑफिसर भी लड़की के साथ मस्ती में ठुमके लगा डांस कर रहे हैं. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ऑफिसर को सस्पेंड कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर वीडियो पर मजेदार कमेंट करते हुए लिखा, ‘आज के बाद डांस होता क्या है सर वो भी भूल जाएंगे’ वहीं वही दूसरा यूजर लिखता है, ‘ये डांस वे जिंदगी भर याद रखेंगे’. वीडियो आप देख सकते हैं X प्लेटफॉर्म के @news.for.india के अकाउंट पर.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










