बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे मिथुन चक्रवर्ती की बहू होने का कोई प्रेशर नहीं है : मदालसा शर्मा चक्रवर्ती

फेमस सीरियल ‘अनुपमा’ में काव्या के किरदार में नज़र आ रहीं मदालसा शर्मा चक्रवर्ती कई हिंदी और साउथ फिल्मों का भी चेहरा रही हैं. मदालसा के लिए कोई भी मीडियम मायने नहीं रखता है. वो बस एक्टिंग करना और उसे जीना चाहती हैं. मदालसा बॉलीवुड के सुपरस्टार और डिस्को डांसर रहे अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की बहू हैं. जबकि, फिल्म ‘नदिया के पार’ फेम एक्ट्रेस आशा शर्मा की बेटी भी हैं. उनके पिता भी इंडस्ट्री से हैं. यही वजह है कि मदालसा हमेशा से अभिनेत्री ही बनना चाहती थीं. इंडस्ट्री से होने के नाते मदालसा ने नेपोटिज्म पर भी अपनी बात रखी है. इसके साथ ही उन्होंने कई दूसरे पहलुओं पर भी बात की. हमारी खास पेशकश में देखिए मदालसा की हर बात, एक्सक्लूसिव प्रभात खबर के साथ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










