Viral Video: बिजली की तार पर सोया शराबी, वीडियो देख घूम जाएगा आपका दिमाग

Updated:
विज्ञापन
Viral Video: बिजली की तार पर सोया शराबी, वीडियो देख घूम जाएगा आपका दिमाग

drunk man

Viral Video: आंध्र प्रदेश में शराब के नशे में एक व्यक्ति बिजली की तारों को अपना बिस्तर समझ उस पर सोया दिखा, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन

 Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने आज तक कई अजीबो-गरीब वीडियो देखा होगा, लेकिन ये वीडियो देखकर आपको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होगा. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक आदमी बिजली की तारों पर आराम से लेट कर सो रहा है. बताया जा रहा है कि यह घटना आंध्र प्रदेश के मन्यम जिले की है. आदमी शराब पीकर नशे की हालत में बेखबर बिजली की तारों पर चढ़ कर आराम से बिना किसी डर के सो जाता है. इसके बाद जब लोगों की नजर उस पर पड़ती है तो उनकी आंखें खुली की खुली रह जाती है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि इलेक्ट्रिक वायर के नीचे बहुत सारे लोग खड़े हो कर शख्स को हैरतअंदाज नजरो से देख रहें है. वहां मौजूद लोग जल्दी से बिजली ट्रांसफार्मर बंद करवाते है. वे चिल्लाकर नीचे आने को शख्स से कहते सुने जा रहे है, पर व्यक्ति नशे में बेखबर उठने का नाम नहीं लेता है. सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ लोगों ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी. कई ने इस पर चिंता जाहिर की, तो कुछ इस पर हंसते हुए आनंद लेते नजर आए. इस वीडियो को आप देख सकते है @UpdateNews724 के X अकाउंट पर.

यह भी पढ़ेViral Video: बेंगलुरु में एड शीरन के लाइव स्ट्रीट परफॉर्मेंस को पुलिस ने रोका, जानिए वजह

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola