ePaper

BPSC Protest: BPSC Protest स्थल पर हुआ Prashant Kishor का विरोध, छात्रों ने लगाए गो बैक के नारे

Updated at : 30 Dec 2024 11:55 PM (IST)
विज्ञापन
BPSC Protest
BPSC Protest

BPSC Protest: पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज के बाद जब प्रशांत किशोर दोबारा छात्रों से मिलने पहुंचे, तो दोनों पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक हुई.

विज्ञापन

BPSC Protest: 70वीं बीपीएससी पीटी (70th BPSC Pre Exam) को रद्द करने की मांग को लेकर पटना में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का विरोध रविवार को उग्र हो गया. जब ये अभ्यर्थी मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए निकले, तो स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इस कार्रवाई में कई छात्र घायल हो गए, जिससे प्रदर्शनकारियों में और भी आक्रोश फैल गया. लाठीचार्ज की इस घटना के बाद जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर छात्रों से मिलने के लिए गर्दनीबाग धरनास्थल पहुंचे. लेकिन वहां उनका छात्रों ने जमकर विरोध किया. वीडियो में देखा गया कि छात्रों और प्रशांत किशोर के बीच तीखी बहस हुई. प्रशांत किशोर कठोर लहजे में बात करते हुए नजर आए, जिससे छात्र और अधिक भड़क गए. उग्र छात्रों ने “प्रशांत किशोर गो बैक” के नारे लगाए. विरोध के दौरान एक छात्र ने प्रशांत किशोर से कहा कि वे धमका रहे हैं. इस पर प्रशांत किशोर ने छात्र से उसका नाम पूछा और कहा, “तुम्हारा नाम क्या है? जरूरत से ज्यादा होशियार बनते हो?” इस टिप्पणी ने माहौल को और गरमा दिया. छात्र ने पलटकर जवाब दिया, “आप डरा रहे हैं क्या सर?” इस दौरान प्रशांत किशोर के साथ आए उनके सहयोगियों और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच भी गर्मागर्मी हुई. कुछ छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर के भड़काऊ व्यवहार के कारण ही पुलिस ने लाठीचार्ज किया. कई छात्रों ने यह भी कहा, “आपने हमें पिटवा दिया,” और उनके खिलाफ नारेबाजी की. रविवार को गांधी मैदान में जुटे ये छात्र सीएम आवास की ओर बढ़ रहे थे, जब पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बल का प्रयोग किया. इस घटना के बाद प्रशांत किशोर पर आंदोलन को हाइजैक करने और छात्रों को भड़काने का आरोप लगा है. उनके खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है. यह घटनाक्रम न केवल परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाता है, बल्कि राज्य में छात्रों और प्रशासन के बीच बढ़ते तनाव को भी उजागर करता है.

BPSC से जुड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: BPSC Protest: खान सर पर चेहरा चमकाने और आंदोलन हाईजैक करने का आरोप, देखें वीडियो

Also Read: BPSC Students Protest: जेपी गोलंबर पर बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पानी की बौछार

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola