Bihar Election 2020: राहुल-प्रियंका से लेकर लालू यादव तक... बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली में महागठबंधन पर सबसे बड़ा हमला

Bihar में Vidhan Sabha Chunav को लेकर सियासी गहमागहमी तेज हो चुकी है. Sunday को BJP के President JP Nadda ने Gaya में Chunavi Sabha को संबोधित किया. इस दौरान JP Nadda ने Congress समेत Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi Vadra पर जोरदार हमला बोला. www.prabhatkhabar.com पर देखिए बिहार चुनाव की हर अपडेट.
बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गहमागहमी तेज हो चुकी है. रविवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गया में चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस समेत राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर जोरदार हमला बोला. साथ ही राजद के शासन का जिक्र भी किया. उन्होंने लालू प्रसाद यादव के शासन का जिक्र करते हुए मतदाताओं को याद दिलाया कि किस तरह से उस समय लोग डर के साए में जीते थे. खास बात यह रही कि गया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तमाम विरोधियों को कठघरे में खड़ा किया और एनडीए के लिए बहुमत मांगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए