Ayodhya Ram Mandir: अमिताभ बच्चन समेत ये स्टार्स सज संवरकर पहुंचे अयोध्या, देखें VIDEO
अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन आज होने वाला है. प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान जारी हो गया है. इस समारोह में शामिल होने के लिए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपने बेटे-अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ अयोध्या पहुंच गए है.
अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन आज होने वाला है. प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान जारी हो गया है. इस समारोह में शामिल होने के लिए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपने बेटे-अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ अयोध्या पहुंच गए है. इसके अलावा इसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, विक्की कौशल- कैटरीना कैफ, आयुष्मान खुराना, जैकी श्रॉफ, राम चरण, विवेक ओबेरॉय, गायक सोनू निगम, अनुपम खेर सहित कई अन्य स्टार्स भी इसमें शामिल हुए है. अभिनेता अनुपम खेर कहते हैं, “ऐतिहासिक! अद्भुत! मैंने हिंदू धर्म के लिए ऐसा माहौल पहले कभी नहीं देखा. यह दिवाली से भी बड़ा है. यह असली दिवाली है…मर्यादा पुरूषोत्तम राम अच्छाई और त्याग की भावना के प्रतीक हैं. आज, उन भावनाओं को यहां देखा जा सकता है.” वहीं, विवेक ओबेरॉय कहते हैं, “यह जादुई है, शानदार है. मैंने इसकी बहुत सारी तस्वीरें देखी हैं. लेकिन जब आप इसे अपनी आंखों के सामने देखते हैं तो ऐसा लगता है कि आप कुछ जादुई देख रहे हैं.” पवन कल्याण ने अपनी कार से अयोध्या यात्रा का एक वीडियो शेयर कर लिखा, “जय श्री राम. अयोध्या के रास्ते में… ‘भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा’ का गवाह बनने के लिए… भगवान राम ‘हमारी भारत सभ्यता के नायक’ हैं. और इसे लाने में पांच शताब्दियों का संघर्ष लगा.” भगवान राम को ‘अयोध्या’ में वापस लाएं.” अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई सेलेब्स वहां पहुंच गए है. इसमें कंगना रनौत, शेफाली शाह, रजनीकांत, धनुष, विवेक ओबरॉय, रणदीप हुडा और लिन लैश मधुर भंडारकर, सोनू निगम, शंकर महादेवन, अनु मलिक पहुंच गए है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










