Live Updates

Ayodhya Ram Mandir: गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीराम के आगमन पर जलाए दीपक

Updated:
विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir Inauguration: आज पूरे देश में दिवाली मनाने की तैयारी चल रही है. दरअसल, श्रीराम भक्तों के करीब 500 वर्षों का इंतजार खत्म हो चुका है. राम मंदिर में रामलला विराज चुके हैं. नवनिर्मित मंदिर में भगवान राम के बाल स्वरूप के विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचे और पूजा की. प्राण प्रतिष्ठा समारोह के हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ

विज्ञापन

साध्वी भगवती सरस्वती ने न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में मनाया राम मंदिर उद्घाटन का जश्न

साध्वी भगवती सरस्वती ने न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में राम मंदिर उद्घाटन का जश्न मनाया. भगवती स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से स्नातक हैं और मूल रूप से हॉलीवुड की है. लगभग 30 वर्षों से भगवती सरस्वती परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में रह रही हैं.

गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीराम के आगमन पर जलाए दीपक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, आज पूरा भारत श्री राम लला के उनके भव्य मंदिर में आगमन पर हर्षोल्लास से भर गया है. प्रधानमंत्री मोदी के अनुरोध पर पूरा देश ‘राम ज्योति’ जलाकर दिवाली मना रहा है. मैंने भी अपने परिवार के साथ भगवान श्री राम के आगमन पर दीपक जलाए.

हरिद्वार में हर की पौड़ी पर मनाया गया दीपोत्सव

अयोध्या राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के उपलक्ष्य में हरिद्वार में हर की पौड़ी पर ‘दीपोत्सव’ मनाया गया.

आरएसएस कार्यकर्ताओं ने मनाया दीपोत्सव

अयोध्या राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ का जश्न मनाने के लिए आरएसएस कार्यकर्ताओं ने अपने परिवारों के साथ नागपुर में आरएसएस मुख्यालय में ‘दीपोत्सव’ मनाया.

जेपी नड्डा ने अपने परिवार के साथ अपने आवास पर जलाए दीप

अयोध्या में राम लला की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने परिवार के साथ दिल्ली में अपने आवास पर दीपक जलाए.

प्रधानमंत्री मोदी ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में जलाई राम ज्योति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सोमवार को सात, लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर राम ज्योति जलाई. मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इसकी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, राम ज्योति.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola