Vidaamuyarchi OTT Release: बॉक्स ऑफिस के बाद ओटीटी पर होगा विदामुयार्ची का दबदबा, जानें स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म

Updated:
विज्ञापन

Vidaamuyarchi OTT Release

Vidaamuyarchi OTT Release: साउथ सुपरस्टार अजीत कुमार की तमिल एक्शन ड्रामा ‘विदामुयार्ची’ अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही है. ऐसे में आइए बताते हैं कि फिल्म कब और कहां स्ट्रीम होगी.

विज्ञापन

Vidaamuyarchi OTT Release: साउथ सुपरस्टार अजित कुमार और तृषा कृष्णन की ‘विदामुयार्ची’ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही. अब दर्शकों से दमदार रिस्पांस बटोरने और जबरदस्त कमाई करने के बाद यह फिल्म अपने डिजिटल डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार है. आज ओटीटी प्लेटफार्म ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर एक पोस्टर शेयर करके इसके स्ट्रीमिंग की सभी अपडेट्स दे दी हैं. ऐसे में अगर आप भी इसे देखने के लिए एक्साइटेड हैं, तो आइए आपको बताते हैं कि यह फिल्म कब और किस प्लेटफार्म पर रिलीज होगी.

यहां देखें विदामुयार्ची का ऐलान-

कब और कहां रिलीज होगी विदामुयार्ची?

अजित कुमार और तृषा कृष्णन की एक्शन-थ्रिलर ‘विदामुयार्ची’ ओटीटी डेब्यू करने जा रही है. आज 24 फरवरी को ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म की ओटीटी रिलीज का ऐलान किया है. उन्होंने फिल्म से अजित का एक पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ‘कोई ब्रेक नहीं. कोई सीमा नहीं. बस विदामुयार्ची. नेटफ्लिक्स पर विदामुयार्ची देखें, 3 मार्च को तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में.’

विदामुयार्ची की कहानी क्या है?

अजीत कुमार की तमिल एक्शन ड्रामा ‘विदामुयार्ची’ हॉलीवुड की फिल्म ‘ब्रेकडाउन’ का रीमेक है. फिल्म का निर्देशन मगिज थिरुमेनी ने किया है. वहीं, इस फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले सुबास्करन अल्लिराजाह ने किया है. फिल्म में अजित कुमार के अलावा त्रिशा कृष्णन, अर्जुन सरजा, रेजिना कैसेंड्रा और आरव जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म की कहानी एक आदमी और उसकी पत्नी के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में उसकी पत्नी को अजरबैजान का एक खतरनाक गैंग किडनैप कर लेता है. ऐसे में अजित का किरदार अपनी जान जोखिम में डालकर अपनी पत्नी को बचाने के सफर पर निकलता है.

Prabhat Khabar Premium Story: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले? दर्शकों के ना जुड़ पाने का यहां जानें कारण

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola