ePaper

Varanasi News: वाराणसी में 25 अक्टूबर को ‘मोदी-मोदी’, पूर्वांचल को इन अहम योजनाओं की मिलेगी सौगात

Updated at : 23 Oct 2021 12:39 PM (IST)
विज्ञापन
Varanasi News: वाराणसी में 25 अक्टूबर को ‘मोदी-मोदी’, पूर्वांचल को इन अहम योजनाओं की मिलेगी सौगात

पीएम मोदी के वाराणसी में आने के पहले ही सभी योजनाओं का खाका तैयार हो चुका है. जिला प्रशासन ने 30 परियोजनाओं की सूची तैयार की है, जिनका लोकार्पण पीएम 25 अक्टूबर को करेंगे. कुछ योजनाओं को अगली बार पीएम के दौरे पर लोकार्पित करने की योजना है.

विज्ञापन

Varanasi News: पीएम नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को वाराणसी आ रहे हैं. उनकी यात्रा को लेकर योजनाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है. पीएम मोदी के वाराणसी में आने के पहले ही सभी योजनाओं का खाका तैयार हो चुका है. जिला प्रशासन ने 30 परियोजनाओं की सूची तैयार की है, जिनका लोकार्पण पीएम 25 अक्टूबर को करेंगे. कुछ योजनाओं को अगली बार पीएम के दौरे पर लोकार्पित करने की योजना है.

undefined

पीएम के आने से पहले एसपीजी ने एयरपोर्ट से लेकर सभास्थल तक का मुआयना किया. इस दौरान पीएम की सुरक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों ने मंथन किया. मेहंदीगंज में 25 अक्टूबर को होने वाली जनसभा के लिए सभी योजनाओं को फाइनल सूची की लिस्ट में तैयार कर ली गई है. इनमें से 5 योजनाएं पूर्वांचल के लिए भी हैं, जिनमें पूर्वांचल की रोड कनेक्टिविटी बढ़ाने के साथ-साथ पर्यटन और किसानों के लिए बॉयो गैस समेत खेती करने के लिए खाद की व्यवस्था करने तक की सहूलियत मिलने जा रही है.

undefined

स्वास्थ्य के क्षेत्र में पीएम आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का शुभारंभ कर सुविधाओं के व्यापक स्तर पर अभियान को आगे बढ़ाएंगे. इस योजना से देश के ज्यादा जरूरतमंद राज्यों में 17,788 गांवों में वेलनेस सेंटर खोले जाएंगे. शहरों में 11,024 वेलनेस सेंटर स्थापित होंगे. 602 जिलों में क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल खुलेंगे. इंटीग्रेटेड हेल्थ इन्फॉर्मेश पोर्टल खोले जाएंगे ताकि लोगों को हेल्थ लैब्स से जोड़ा जा सके. 15 हेल्थ इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर भी खुलेंगे.

undefined

सबसे पहली योजना में रखौना राजातालाब से वाजिदपुर हरहुआ तक 16.98 किलोमीटर लंबे रिंग रोड फेज-2 परियोजना है. जिसके तहत पूर्वांचल के आसपास के सभी जिलों प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ और जौनपुर की ओर से आने-जाने वाले वाहनों को वाराणसी से होकर नहीं जाना होगा. रोड कनेक्टिविटी की वजह से वो सीधे अपने तय जिलों के ही रास्तों पर जा सकेंगे. इससे समय और ईंधन की बचत होगी. इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

undefined

पूर्वांचल के लोगों को रिंग रोड फेज-2 बन जाने से वाराणसी और गोरखपुर का सफर तय करना आसान हो जाएगा. दूसरी परियोजना में पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय राजमार्ग-29 के पैकेज सेकंड यानी वाराणसी से गाजीपुर के विरनो तक 42.60 किलोमीटर तक की लंबी सड़क परियोजना का लोकार्पण करेंगे. परियोजना के आने से लोग फोरलेन सड़क से सुगम यातायात की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे.

undefined

तीसरी परियोजना बायो गैस प्लांट की है, जिसे आराजीलाइन ब्लॉक के शाहंशाहपुर गांव में स्थापित किया गया है. इस बायो गैस प्लांट से रोजाना 90 टन गोबर की खपत होगी, जिससे की प्रतिदिन ढाई टन कांप्रेस्ड बायो गैस (सीबीजी) का उत्पादन किया जाएगा. प्लांट से बनने वाली खाद से किसानों की आय तो बढ़ेगी ही बल्कि खेती में होने वाली खाद समस्या को भी दूर करने में राहत मिलेगी. बायो गैस में लगने वाले गोबर की आपूर्ति आसपास के गांवों से की जाएगी.

undefined

चौथी परियोजना के तहत पर्यटन को बढ़ावा देने के उदेश्य से वाराणसी के कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण से जुड़ी घाट परियोजना का भी लोकार्पण पीएम करेंगे. यहां स्थित नदियों गंगा और गोमती के संगम स्थल पर घाट का निर्माण किया जाएगा. मंदिर के प्रमुख तीर्थ स्थल मार्कंडेय महादेव के नाम से भी मार्कंडेय घाट का भी निर्माण किया जाएगा. इन दोनों घाटों का भी लोकापर्ण 25 अक्टूबर को पीएम मोदी करेंगे.

undefined

पांचवी परियोजना के अंतर्गत पीएम मोदी पूर्वांचल की सबसे बड़ी सब्जी मंडी पहड़िया को हाईटेक करके यहां से ऑनलाइन बिक्री देश में करने की योजना का भी शुभारंभ करने जा रहे हैं. पूर्वांचल के सभी किसान अपनी फलों-सब्जियों की बिक्री पूरे देशभर में कही भी कर सके. सब्जियों और फलों को हाईटेक तरीकों से सुरक्षित करने के लिए भी यहां विकल्प उपलब्ध कराए जा सकेंगे. सारी परियोजनाएं 5,002 करोड़ की है. इनसे जुड़ी 30 परियोजनाओं का लोकापर्ण पीएम करेंगे. पहले 32 परियोजनाओं की सूची तैयार की गई थी.

(रिपोर्ट: विपिन सिंह, वाराणसी)

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola