ePaper

Cricket Stadium in Varanasi: पूर्वांचल को पहले इंटरनेशनल स्टेडियम की सौगात, PM मोदी आज करेंगे शिलान्यास

Updated at : 23 Sep 2023 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
Cricket Stadium in Varanasi: पूर्वांचल को पहले इंटरनेशनल स्टेडियम की सौगात, PM मोदी आज करेंगे शिलान्यास

लखनऊ के इकाना और कानपुर के ग्रीन पार्क के बाद यूपी में तीसरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम वारणसी में जल्द तैयार होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका शिलान्यास करेंगे. सुरेश रैना ने स्टेडियम बनने पर भी कहा कि मैं उत्तर प्रदेश से हूं और एक क्रिकेटर के रूप में इस उपहार को देखकर बेहद खुश हूं.

विज्ञापन
undefined

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को उत्तर प्रदेश के वाराणसी के गांजरी क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखने वाले हैं. स्टेडियम की अनुमानित लागत 450 करोड़ रुपए है और इसमें 30 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी. इसके तीन साल के भीतर पूरा होने की उम्मीद है.

undefined

स्टेडियम में अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी, जिसमें एक फ्लडलाइट खेल मैदान, एक अत्याधुनिक ड्रेनेज सिस्टम और सभी नवीनतम सुविधाओं वाला एक क्लब हाउस शामिल है. इसमें क्रिकेटरों के लिए अलग प्रैक्टिस ग्राउंड भी होगा.

undefined

स्टेडियम के निर्माण से वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. यह क्षेत्र के युवा क्रिकेटरों को अपना कौशल दिखाने के लिए एक मंच भी प्रदान करेगा.

undefined

स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के साथ-साथ घरेलू मैचों और अन्य खेल आयोजनों की मेजबानी की जा सकेगी. इसके एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण बनने की भी उम्मीद है.

undefined

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस प्रोजेक्ट के शिलान्यास की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने स्टेडियम स्थल को देखा और सभी तैयारियों को जल्द पूरा करने की जिम्मेदारी तय की.

undefined

गंजारी में बनने वाले इस इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की थीम धार्मिक होगी. यह देश का पहला स्टेडियम होगा, जिसके भवन व डिजाइन में भगवान भोले शंकर और उनकी नगरी काशी की झलक दिखेगी. स्टेडियम दर्शनीय व आधुनिक सुविधा -संसाधनों से लैस होगा. इसकी आधिकारिक डिजाइन जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी.

undefined

प्रवेश द्वार भोलेशंकर को अत्यंत प्रिय बेलपत्र की तरह डिजाइन किया जाएगा. स्टेडियम का बाहरी हिस्सा गंगा घाट की सीढ़ियों के आकार का दिखेगा. स्टेडियम के लिए प्रदेश सरकार ने 121 करोड़ रुपए में किसानों से 30.60 एकड़ जमीन खरीदी है.

undefined

स्टेडियम में सात पिच होंगी. यहां डे-नाइट मैच भी कराए जा सकेंगे. आधुनिक सुविधाओं से लैस स्टेडियम में बारिश का पानी निकलने के विशेष इंतजाम होंगे. बताया जा रहा है कि स्टेडियम को 30 महीने में तैयार कर लिया जाएगा.

undefined

कहा जा रहा है कि शिलान्यास समारोह में सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री जैसे दिग्गज क्रिकेटर भी उपस्थित रहेंगे. बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ल, सचिव जय शाह भी आएंगे. जमीन के चयन से लेकर शिलान्यास की तैयारियों को लेकर राजीव शुक्ला और जय शाह एक वर्ष में छह बार वाराणसी आ चुके हैं.

undefined

काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन और गंगा आरती को देखने के लिए दुनिया से लोग पहुंचते हैं. पर्यटकों की संख्या बढ़ने के कारण यहां पांच सितारा होटल भी तैयार हो चुके हैं. वहीं अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनने पर मैच के कारण देश दुनिया से लोग पहुंचेंगे.

विज्ञापन
Sanjay Singh

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola