लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उत्तर प्रदेश बीजेपी में फेरबदल की तैयारी, 80 फीसदी तक जिलों में बदले जाएंगे अध्यक्ष

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 07 Jul 2023 12:52 PM

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उत्तर प्रदेश बीजेपी में फेरबदल की तैयारी चल रही है. प्रदेश में 80 फीसदी तक जिलाध्यक्षों को बदलने की बात कही जा रही है. बताया जा रहा है कि पार्टी ने जल्द ही नए नामों की घोषण कर देगी.

विज्ञापन

लखनऊ. भाजपा केंद्रीय नेतृत्व इस महीने यूपी में नया प्रभारी नियुक्त करने की तैयारी में है, पार्टी की राज्य इकाई ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति करने का फैसला किया है. बताया जा रहा है कि पार्टी के करीब 80 फीसदी मौजूदा जिला अध्यक्षों को बदल दिए जाएंगे. बीजेपी ने संगठनात्मक तौर पर यूपी को छह क्षेत्रीय इकाइयों और 98 जिलों में बांटा है. यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने मार्च में राज्य पदाधिकारियों और छह क्षेत्रीय अध्यक्षों की 45 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी. उन्होंने कहा कि संगठनात्मक कार्यों में अनुभव और पार्टी के कामकाज की समझ जिला अध्यक्षों के चयन के लिए मानदंड होंगे.

80 फीसदी तक जिलों में बदले जाएंगे अध्यक्ष

यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी का कहना है कि जिला इकाइयां ज़मीन पर पार्टी की गतिविधियों को चलाने के लिए प्रमुख संगठनात्मक निकाय हैं. वर्तमान में अधिकांश जिला अध्यक्ष अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं. उनमें से कई ऐसे भी जिलाध्याक्ष है जो चार साल से अधिक समय से काम कर रहे हैं. ऐसे में 80 फीसदी तक जिलों में अध्यक्ष बदले जाने की संभावना है. जानकारी के अनुसार, नए जिला अध्यक्षों का चयन शुरू हो गया है और उनके नामों की घोषणा 15 जुलाई को चल रहे मतदाता संपर्क अभियान ‘महा जन संपर्क अभियान’ के समाप्त होने के बाद की जाएगी.

Also Read: UP News: भारी बारिश से आजमगढ़ के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर धंसी सड़क, एक तरफ का आवगमन बंद
उत्तर प्रदेश बीजेपी में फेरबदल की तैयारी

जिला अध्यक्ष शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन और संगठनात्मक कार्यक्रमों के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए पार्टी ने यह देखते हुए जिला स्तर पर मौजूदा नेतृत्व को जारी रखने का फैसला किया है. पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है, इसलिए पार्टी ने नए जिला अध्यक्षों की घोषणा में किसी भी तरह की देरी नहीं करना चाहती है. पार्टी चाहती है कि नए जिला अध्यक्ष और उनकी टीमें लोकसभा चुनाव से कम से कम आठ महीने पहले जमीन पर काम करना शुरू कर दें. सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय नेतृत्व एक नए यूपी प्रभारी की तलाश कर रहा है, जिसके नाम की घोषणा इस महीने के अंत तक होने की संभावना है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola