धुरंधर 2 में दिखीं उर्फी जावेद? फेमस एक्शन सीन हो रहा वायरल

Updated at : 27 Mar 2026 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
Urfi Javed dhurandhar 2 scene recreate ranveer singh viral video no budget

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर उर्फी जावेद

Urfi Javed: उर्फी जावेद ने ‘धुरंधर 2’ का एक एक्शन सीन रीक्रिएट किया है और उसे अपने इंस्टा पर शेयर कर सोशल मीडिया में तहलका मचा दिया है. उनका “नो बजट” वीडियो वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं. देखिए उर्फी ने कौन सा सीन किया रिक्रिएट?

विज्ञापन

Urfi Javed: सोशल मीडिया पर कुछ चेहरे ऐसे होते हैं जो हर बार कुछ नया करके चर्चा में आ जाते हैं. उर्फी जावेद उन्हीं में से एक हैं, जो अपने अलग अंदाज और क्रिएटिव वीडियो के लिए जानी जाती हैं. इस बार उन्होंने एक ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीन रीक्रिएट कर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. उर्फी जावेद ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का एक पॉपुलर सीन रीक्रिएट किया है.

धुरंधर का स्टाइल किया कॉपी

वीडियो में उर्फी उसी सीन को दोहराती नजर आ रही हैं, जिसमें रणवीर सिंह फिल्म की शुरुआत में एक घर में घुसकर एक्शन करते दिखते हैं. उस सीन में उनके हाथ में बंदूक होती है और बैकग्राउंड में पटाखों जैसी इफेक्ट्स दिखाई देते हैं. उर्फी ने भी बिल्कुल उसी स्टाइल को अपने तरीके से कॉपी किया है. इस वीडियो के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन लिखा, “नो बजट धुरंधर, ये एआई नहीं है… मेकिंग भी जल्दी शेयर करूंगी.” उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. 

8 दिनों में 1000 करोड़ पार

फिल्म ‘धुरंधर 2’ की बात करें तो यह बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के 8 दिनों में ही 1000 करोड़ की ग्लोबल कमाई कर ली है और लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म में जबरदस्त स्टारकास्ट भी हैं, जिसमें लीड रोल में रणवीर कपूर और सारा अर्जुन दिखाई देती हैं. वहीं इनके अलावा संजय दत्त, राकेश बेदी समेत कई अन्य बड़े कलाकार शामिल हैं.

यह भी पढे़ं: ईद पर रहा धुरंधर 2 का कब्जा, जानिए दिवाली और क्रिसमस में किसका बजेगा डंका

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola