योगी 2.0 सरकार ने 4 आईपीएस अधिकारियों के किए तबादले, IPS नवनीत सिकेरा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Mar 2022 9:52 AM
यूपी में बुधवार देर रात 4 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए गए हैं. जारी लिस्ट के मुताबिक, नवनीत सिकेरा को अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से अपर पुलिस महानिदेशक पीटीएस, उन्नाव के तौर पर नई तैनाती दी गई है.
Lucknow News: योगी सरकार 2.0 सत्ता में वापसी के साथ ही एक्शन मोड में आ गई है. सरकार के अन्य कामों के साथ-साथ तबादलों का सिलसिला भी शुरू हो चुका है. नई सरकार ने इसकी शुरूआत 4 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर के साथ कर दी है. बुधवार देर रात जारी ट्रांसफर लिस्ट के मुताबिक, नवनीत सिकेरा को अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से अपर पुलिस महानिदेशक पीटीएस, उन्नाव के तौर पर नई तैनाती दी गई है.
इसके साथ ही रवि जोसेफ लोक्कू को अपर पुलिस महानिदेशक जीएसओ से अपर पुलिस महानिदेशक सतर्कता अधिष्ठान भेजा गया है. जबकि, एन. रविंद्र को अपर पुलिस महानिदेशक सतर्कता अधिष्ठान से अपर पुलिस महानिदेशक जीएसओ बनाया गया है. साथ ही डीआईजी धर्मेंद्र सिंह को पुलिस उपमहानिरीक्षक रूल्स एंड मैनुवल से पुलिस उप महानिरीक्षक आरटीसी चुनार भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










