ePaper

UP Board Paper Leak: सपा सुप्रीमो ने योगी सरकार पर किया तंज, बोले- दिखाने भर को कागज का बुलडोजर चलवा दें

Updated at : 30 Mar 2022 2:44 PM (IST)
विज्ञापन
UP Board Paper Leak: सपा सुप्रीमो ने योगी सरकार पर किया तंज, बोले- दिखाने भर को कागज का बुलडोजर चलवा दें

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तंज करते हुए कहा है, ‘उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की दूसरी पारी में भी पेपर लीक करवाने का व्यवसाय बदस्तूर जारी है. भाजपा सरकार जान-बूझकर किसी परीक्षा को पूर्ण नहीं होने देना चाहती है. भाजपा सरकार अपने इन पेपर माफ़ियाओं पर कागज का ही बुलडोजर चलवा दें.’

विज्ञापन

up board paper leaked: यूपी बोर्ड की इंटरमीडियट परीक्षा के तहत अंग्रेजी का पेपर लीक होने के बाद प्रदेश में नवगठित भाजपा सरकार के लिए भी मुसीबत बढ़ गई है. प्रदेश के 24 जिलों में बोर्ड परीक्षा को एक दिन के लिए ठप्प करने के बाद समाजवादी पार्टी की ओर से भी कड़ा तंज किया गया है. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सीधा हमला किया है.

‘कागज का ही बुलडोजर चलवा दें’

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तंज करते हुए कहा है, ‘उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की दूसरी पारी में भी पेपर लीक करवाने का व्यवसाय बदस्तूर जारी है. युवा कह रहे हैं कि रोज़गार देने में नाकाम भाजपा सरकार जान-बूझकर किसी परीक्षा को पूर्ण नहीं होने देना चाहती है. भाजपा सरकार अपने इन पेपर माफ़ियाओं पर दिखाने के लिए सही मगर कागज का ही बुलडोजर चलवा दें.’ हालांकि, सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में त्वरित जांच कर दोषियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए/NSA) की कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए हैं.

सपा ने ट्वीट कर सरकार को घेरा

वहीं, समाजवादी पार्टी की आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट किया गया है, ‘यूपी बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक, पिछली घटनाओं से योगी सरकार ने नहीं ली कोई सीख! बलिया में परीक्षा से पूर्व 12वीं कक्षा का अंग्रेज़ी का प्रश्न पत्र लीक होना सरकारी व्यवस्था में फैले व्यापक भ्रष्टाचार की देन है. छात्रों के भविष्य से कब तक इसी तरह होता रहेगा खिलवाड़? सीएम दें जवाब.’

यह है पूरा मामला 

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सभापति विनय कुमार पांडेय के मुताबिक, बलिया जिले में 30 मार्च 2022 यानी कि बुधवार को दूसरी पाली की इंटरमीडिए परीक्षा के अंग्रेजी का पेपर लीक का मामला सामने आया. बलिया जिले में सीरीज 316-ED और 316 EI के पेपर लीक हुए हैं. मामला संज्ञान में आने के तत्काल बाद प्रदेश के 24 जिलों में बुधवार यानी आज होने वाली 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा को रद्द करने का निर्देश दिया गया है.

इन 24 जिलों में आज नहीं हो रही अंग्रेजी की परीक्षा

जिन जिलों में परीक्षा रद्द हुई हैं, उनमें आगरा, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, बागपत, बदायूं, शाहजहांपुर, उन्नाव, सीतापुर, ललितपुर, महोबा, जालौन, चित्रकूट, अम्बेडकरनगर, प्रतापगढ़, गोंडा, गोरखपुरी, आजमगढ़, बलिया, वाराणसी, कानपुर देहात, शामली और एटा शामिल हैं. इसके अलावा 51 जनपदों में पेपर करवाया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola