ePaper

बरेली के कपड़ा व्यापारी से बदायूं हाइवे पर बदमाशों ने 7.50 लाख लूटे, ऐसे दिया घटना को अंजाम

Updated at : 15 Apr 2022 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
बरेली के कपड़ा व्यापारी से बदायूं हाइवे पर बदमाशों ने 7.50 लाख लूटे, ऐसे दिया घटना को अंजाम

बरेली के कपड़ा व्यापारी से बाइक सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने 7.54 लाख रुपए लूट लिए. कपड़ा व्यापारी बदायूं के व्यापारियों से तकादा लेकर ड्राइवर के साथ कार से लौट रहा था.

विज्ञापन

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली-बदायूं हाइवे पर गुरुवार शाम बरेली के कपड़ा व्यापारी से बाइक सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने 7.54 लाख रुपए लूट लिए. कपड़ा व्यापारी बदायूं के व्यापारियों से तकादा लेकर ड्राइवर के साथ कार से लौट रहा था.

दरअसल, रास्ते में बदमाशों ने कार के आगे बाइक लगा दी. तीनों बदमाशों ने तंमचे निकालकर कार का शीशा खोलने को कहा. इससे व्यापारी और ड्राइवर दहशत में आ गया. उसने शीशे नहीं खोले. इसके बाद बदमाशों ने तंमचे से कार का शीशा तोड़कर रुपयों से भरा बैग लेकर बदायूं की तरफ फरार हो गए. व्यापारी ने चीख-पुकार की. मगर, तब तक बदमाश फरार हो गए थे.

इसके बाद बिनावर थाने पहुंचकर लूट की सूचना दी. पुलिस बदमाशों की घेराबंदी में जुटी है, लेकिन कोई हाथ नहीं आया है. लूट की सूचना पर एसएसपी समेत सभी अफसर घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए हैं.

दरअसल, बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के सिंधुनगर कॉलोनी निवासी हिमांशु पहलराजानी कपड़े के व्यापारी हैं. गुरुवार को बाजार बंदी के चलते वह बदायूं के व्यापारियों से तकादा करने के लिए अपने चालक आशीष के साथ कार से गए थे. व्यापारियों से तकादा कर लौटते वक्त बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के मलगवां रेलवे क्रॉसिंग के पास तीन बाइक सवार बदमाशों ने कार के आगे बाइक लगा दी. कार के रुकते ही बदमाशों ने तमंचा निकालकर कार के शीशे खोलने के लिए कहा. मगर, हिमांशु और उनके चालक ने कार के शीशे नहीं खोले. जिसके चलते बदमाशों ने तमंचे की बट से कार के शीशे तोड़ दिए.

उसके बाद तमंचों से धमकाते हुए गाड़ी में रुपयों स भरा बैग लूटकर फरार हो गए. हिमांशु ड्राइवर के साथ तुरंत बिनावर थाने पहुंचे. यहां पुलिस को सूचना दी. उन्होंने बताया कि, बैग में 7.54 लाख रुपए थे. इसके साथ ही घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई. एसपी सिटी,सीओ सिटी आलोक मिश्रा तुरंत पहुंचे. कुछ ही देर बाद एसएसपी भी आ गए.अफसरों ने व्यापारी और उनके ड्राइवर से घटना के बारे में जानकारी ली.बिनावर थाना पुलिस समेत कई थानों की पुलिस स्क्वायड टीम घटना के खुलासे में जुट गई है.मगर, रात तक कोई भी बदमाश हाथ नहीं आया है.

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola