यूपी में फिर लग सकता है लॉकडाउन! कोरोना की संभावित तीसरी लहर से खतरा, जानिए सरकार की क्या है तैयारी
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 Jun 2021 11:51 AM
Third Wave of Corona, UP Government, Covid 19: यूपी में कोरोना वायरस महामारी की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए प्रदेश की योगी सरकार ने कमर कस ली है. यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ने कहा कि, कोरोना की तीसरी वेव को लेकर हम पूरी तैयारी कर रहे हैं. पेड्रियाटिक आईसीयू (ICU) से संबंधित सभी संसाधन 20 जून तक तैयार हो जाएंगे.
Third Wave of Corona, UP Government, Covid 19: यूपी में कोरोना वायरस महामारी की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए प्रदेश की योगी सरकार ने कमर कस ली है. यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ने कहा कि, कोरोना की तीसरी वेव को लेकर हम पूरी तैयारी कर रहे हैं. पेड्रियाटिक आईसीयू (ICU) से संबंधित सभी संसाधन 20 जून तक तैयार हो जाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि, अगर जरूरत होगी तो फिर से कर्फ्यू लगाया जाएगा.
तीसरी वेव को ध्यान में रखकर हम तैयारी कर रहे हैं। पेड्रियाटिक ICU से संबंधित सभी संसाधन पूरे प्रदेश में 20 जून तक तैयार हो जाएंगे। किसी भी ज़िले में अगर कोरोना के मामले बढ़ेंगे तो हम वहां फिर से आंशिक कोरोना कर्फ्यू लगा सकते हैं: उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह https://t.co/9sPMZ0iUKd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 10, 2021
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कही ये बातः यूपी में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी यूपी सरकार को आगाह किया है. उन्होंने कहा कि, कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए हमे तैयारी करनी होगी. ऑक्सीजन समेत दूसरी चिकित्सा सुविधाओं के लिए आत्मनिर्भर बनना होगा. गडकरी ने यह भी कहा कि, जरूरत पड़े तो राज्य सरकार हर जिले की चिकित्सा व्यवस्था में 4 से 5 हजार ऑक्सीजन सिलेंडर शामिल करें.
तीसरी लहर से निपटने की तैयारीः कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए यूपी में खास तैयारी की जा रही है. जानकारों ने तीसरी लहर से बच्चों को ज्यादा प्रभावित होने का अनुमान लगाया है. ऐसे में राज्य में बच्चों को लिहाज से खास तैयारी की जा रही है. यूपी के अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि, बच्चों के लिए किट की वय्वस्था की जा रही है. जिसमें सिरप और खाने की गोलियां होंगी. इन किटों को हिफाजत से गादामों में रखा जा रहा है, ताकी जरूरत पड़े तो इसका इस्तेमाल किया जा सके.
यूपी के सभी जिले हुए अनलॉकः इससे पहले मंगलवार को यूपी पूरी तरह अनलॉक हो गया है. पाबंदियों के साथ लॉकडाउन और पाबंदियों में ढील दी गई है. 75 जिलों में बाजार और मॉल खोल दिए गए हैं. हालांकि, इस दौरान लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल और गाइडलाइ का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है. गौरतलब है कि यूपी में वीकेंड लॉकडाउन जारी रहेगा.
Posted by: Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










