Kanpur Encounter : चौबेपुर थाना में 10 नए सिपाहियों की तैनाती, पुराने सभी पुलिसकर्मियों की हो रही जांच...

Updated at : 07 Jul 2020 9:31 AM (IST)
विज्ञापन
Kanpur Encounter : चौबेपुर थाना में 10 नए  सिपाहियों की तैनाती, पुराने सभी पुलिसकर्मियों की हो रही जांच...

Kanpur: Police personnel investigate the site after an encounter between the policemen and criminals ended, in Kanpur, Friday, July 3, 2020. The encounter took place when the police team was approaching to arrest Vikas Dubey, a history-sheeter facing 60 criminal cases, in Dikru village under Chaubeypur police station on the intervening night of Thursday and Friday. At least eight Uttar Pradesh police personnel, including a deputy superintendent of police, were killed. (PTI Photo) (PTI03-07-2020_000022B)

कानपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे व उसके सहयोगियों के द्वारा मारे गए 8 पुलिसकर्मियों मामले में चौबेपुर थाना में मंगलवार को 10 नए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.बता दें कि कानपुर मुठभेड़ मामले में कल चौबेपुर थाना के दो दारोगा और एक सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया था.

विज्ञापन

कानपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे व उसके सहयोगियों के द्वारा मारे गए 8 पुलिसकर्मियों मामले में चौबेपुर थाना में मंगलवार को 10 नए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.बता दें कि कानपुर मुठभेड़ मामले में कल चौबेपुर थाना के दो दारोगा और एक सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया था.

Also Read: नेपाल ने भारत को दी तटबंध तोड़ने की धमकी, बिहार में बाढ़ का बढ़ा खतरा, हो सकता है भारी नुकसान…
विकास दुबे के सहयोगी ने किया था ये खुलासा…

रविवार को पुलिस ने विकास दुबे के सहयोगी दयाशंकर अग्निहोत्री को पकड़ा था.जिसने इस बात का खुलासा किया कि विकास दुबे को छापेमारी की भनक पहले ही लग चुकी थी.उसे थाने से इस बात की सूचना फोन पर दी गई थी. जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम देने की सारी तैयारी की थी. और इस घटना को आसानी से अंजाम दिया.

पुलिस लाइन से चौबेपुर थाना में 10 नए सिपाहियों की तैनाती

पुलिस द्वारा जांच के क्रम में जब कॉल डिटेल को खंगाला गया तो इस बात का खुलासा हुआ कि कुछ पुलिसकर्मी अपराधी विकास दुबे के संपर्क में थे.जिसके बाद उन्हें निलंबित किया गया.अब चौबेपुर थाना में 10 नए सिपाहियों की तैनाती की गई है. जिन्हें पुलिस लाइन से चौबेपुर थाना में अब तैनाती मिली है. कानपुर आइजी के अनुसार चौबेपुर थाना के सभी पुलिसकर्मियों को जांच के दायरे में रखा गया है.कानपुर मुठभेड़ मामले में इन सबों की भूमिका की जांच हो रही है.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola