e-Shram Card: ई-श्रम कार्ड धारक को हर महीने 500 रुपये दे रही योगी सरकार, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

e-Shram Card: यूपी की योगी सरकार हर महीने ई-श्रम कार्ड धारक को 500 रुपये देती है. अब तक प्रदेश में आठ करोड़ से अधिक लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. ई-श्रम कार्ड धारक को सरकार कई तरह की सुविधाएं देती हैं. पढ़ें यह रिपोर्ट...
e-Shram Card: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार असंगठित क्षेत्र के कामगारों को, जिन्होंने ई-श्रम कार्ड बनवाया है, हर महीने 500 रुपये की आर्थिक मदद देती है. ई-श्रम पोर्टल पर अब तक 27 करोड़ से अधिक लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. वहीं, यूपी में आठ करोड़ से अधिक कामगारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. आइए जानते हैं रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया के बारे में…
-
सबसे पहले ई-श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाएं.
-
होम पेज पर रजिस्टर ऑन ई-श्रम विकल्प पर क्लिक करें.
-
इसके बाद नया पेज खुलने पर मांग की जानकारियां भरें.
-
जानकारियां भरने के बाद आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी जाएगा. उसे दर्ज करें.
-
अब पंजीकरण फॉर्म दिखाई देखा. इसे पूरा भरें.
-
जो दस्तावेज मांगे गए हैं, उन्हें अपलोड करें.
-
दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद फॉर्म को एक बार चेक कर लें कि जो जानकारी आपने भरी है, वह सही है कि नहीं.
-
अब फॉर्म को सबमिट कर दें.
-
पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद 10 अंकों का ई-श्रम कार्ड जारी हो जाएगा.
कुछ ऐसे श्रमिक भी होंगे, जिनका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है. ऐसे में वह नजदीकी सीएससी पर जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं. सरकार ने भी पंजीकरण के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है- 14434. इस नंबर पर फोन कर ज्यादा जानकारी ले सकते हैं
Also Read: e-Shram Card: ई-श्रम कार्ड धारक करा लें यह काम, वरना अकाउंट में नहीं आएगा पैसा
-
आधार कार्ड
-
पैन कार्ड
-
आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर
-
बैंक खाता
-
पासपोर्ट साइज फोटो
Also Read: e-Shram Card का Form भरते समय हो गई है गलती, तो अकाउंट में नहीं आएगा पैसा, इस तरह करें सुधार
मजदूर, नरेगा मजदूर, चरवाहा, डेयरी वाला, इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, पशुपालक, रिक्शा चालक, ट्यूटर, घर का नौकर-नौकरानी, क्लर्क, ऑपरेटर, नर्स, कुली, कुक, रिसेप्शनिस्ट, हॉकर, सफाई कर्मचारी, गार्ड, ब्यूटी पॉर्लर की वर्कर, नाई, दर्जी, मोची, बढ़ई, ऑटो चालक, ड्राइवर, पंचर बनाने वाले, डिलीवरी बॉय, वेटर, वार्ड बॉय, पुजारी, चाट ठेला वाले, भेल वाला, चाय वाला, विभिन्न सरकारी ऑफिस के दैनिक वेतन भोगी.
-
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत कामगारों का दो लाख रुपये तक का बीमा
-
दुर्घटना में मौत या दिव्यांग होने पर दो लाख और आंशिक रूप से विकलांग होने पर एक लाख रुपये की अनुदान राशि
-
आपदा या महामारी की स्थिति में केंद्र और राज्य सरकार से मदद मिलने में आसानी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




