e-Shram Card का Form भरते समय हो गई है गलती, तो अकाउंट में नहीं आएगा पैसा, इस तरह करें सुधार

e-Shram Card: ई-श्रम कार्ड धारक लोगों को हर महीने 500 रुपये देने का ऐलान यूपी सरकार ने किया है. ई-श्रम कार्ड के लिए कैसे रजिस्ट्रेशन करें, इसको बनवाने से क्या फायदे हैं और फॉर्म में हुई गलती को कैसे सुधारें, यह सब जानने के लिए पढ़ें यह खास रिपोर्ट...
e-Shram Card: ई-श्रम कार्ड बनवाने वाले कामगारों की संख्या काफी तेजी के साथ बढ़ रही है. सरकार ई- श्रम कार्ड धारक को हर महीने 500 रुपये देती है, जिसका इंतजार सभी लोग करते हैं. कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनके फॉर्म में हुई गलती की वजह से किस्त नहीं आती. ऐसे लोगों को निराश होने की जरूरत नहीं है. आप अपने फॉर्म में हुई गलती को सुधार सकते हैं.
-
सबसे पहले ई-श्रम पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट eshram.gov.in पर जाएं.
-
इसके बाद Registered ऑप्शन पर क्लिक करें.
-
अब मोबाइल नंबर (जो आपने फॉर्म में डाला है) और ओटीपी डालें और वेरीफाई करें.
-
अब Submit पर क्लिक करें.
-
अब Profile Tab पर क्लिक कर फॉर्म ओपेन करें.
-
अब गलत जानकारी जो है, उसे सही करें.
-
फॉर्म में सही सूचना डालने के बाद इसे सबमिट कर दें.
-
अब आपके अकाउंट में पैसा पहुंचने लगेगा.
-
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत कामगारों का दो लाख रुपये तक का बीमा
-
दुर्घटना में मौत या दिव्यांग होने पर दो लाख और आंशिक रूप से विकलांग होने पर एक लाख रुपये की अनुदान राशि
-
आपदा या महामारी की स्थिति में केंद्र और राज्य सरकार से मदद मिलने में आसानी
-
सबसे पहले ई-श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाएं.
-
होम पेज पर रजिस्टर ऑन ई-श्रम विकल्प पर क्लिक करें.
-
इसके बाद नया पेज खुलने पर मांग की जानकारियां भरें.
-
जानकारियां भरने के बाद आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी जाएगा. उसे दर्ज करें.
-
अब पंजीकरण फॉर्म दिखाई देखा. इसे पूरा भरें.
-
जो दस्तावेज मांगे गए हैं, उन्हें अपलोड करें.
-
दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद फॉर्म को एक बार चेक कर लें कि जो जानकारी आपने भरी है, वह सही है कि नहीं.
-
अब फॉर्म को सबमिट कर दें.
-
पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद 10 अंकों का ई-श्रम कार्ड जारी हो जाएगा.
कुछ ऐसे श्रमिक भी होंगे, जिनका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है. ऐसे में वह नजदीकी सीएससी पर जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं. सरकार ने भी पंजीकरण के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है- 14434. इन नंबर पर फोन कर ज्यादा जानकारी ले सकते हैं.
-
आधार कार्ड
-
आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर
-
बैंक खाता
मजदूर, नरेगा मजदूर, चरवाहा, डेयरी वाला, इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, पशुपालक, रिक्शा चालक, ट्यूटर, घर का नौकर-नौकरानी, क्लर्क, ऑपरेटर, नर्स, कुली, कुक, रिसेप्शनिस्ट, हॉकर, सफाई कर्मचारी, गार्ड, ब्यूटी पॉर्लर की वर्कर, नाई, दर्जी, मोची, बढ़ई, ऑटो चालक, ड्राइवर, पंचर बनाने वाले, डिलीवरी बॉय, वेटर, वार्ड बॉय, पुजारी, चाट ठेला वाले, भेल वाला, चाय वाला, विभिन्न सरकारी ऑफिस के दैनिक वेतन भोगी.
ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत 26 अगस्त 2021 को हुई थी. पोर्टल पर संगठित क्षेत्र के श्रमिकों का डेटाबेस बनाया जा रहा है. इससे उन्हें कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सरकार को मदद मिलेगी.
Posted By: Achyut Kumar
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




