ePaper

Agra News: अभ‍िनेता अनुपम खेर ने आगरा के गुरुद्वारा में मत्था टेका, मिष्ठान भंडार पर फिल्माए गए दृश्य

Updated at : 09 Oct 2022 3:09 PM (IST)
विज्ञापन
Agra News: अभ‍िनेता अनुपम खेर ने आगरा के गुरुद्वारा में मत्था टेका, मिष्ठान भंडार पर फिल्माए गए दृश्य

आगरा में घूमने के फोटो और वीडियो अनुपम खेर लगातार अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर रहे हैं. अनुपम खेर ने 2 अक्टूबर को ताजमहल का दीदार किया था जिसके बाद शुक्रवार को उन्होंने गुरुद्वारा में मत्था टेका और शनिवार को आगरा की एक प्रतिष्ठित मिठाई की दुकान पर फिल्म के कुछ दृश्यों को भी फिल्माया.

विज्ञापन

Agra News: बॉलीवुड के मशहूर कलाकार अनुपम खेर आजकल आगरा में अपनी एक फिल्म की शूटिंग के दौरान रुके हुए हैं. आगरा में घूमने के फोटो और वीडियो अनुपम खेर लगातार अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर रहे हैं. अनुपम खेर ने 2 अक्टूबर को ताजमहल का दीदार किया था जिसके बाद शुक्रवार को उन्होंने गुरुद्वारा में मत्था टेका और शनिवार को आगरा की एक प्रतिष्ठित मिठाई की दुकान पर फिल्म के कुछ दृश्यों को भी फिल्माया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मशहूर सिंगर गुरु रंधावा अभिनेता अनुपम खेर के साथ बॉलीवुड में अपनी फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं. ऐसे में अनुपम खेर करीब 27 सितंबर को आगरा में आ गए थे जिसके बाद वह आगरा में तमाम स्मारकों पर घूमने के लिए निकले. आगरा में आने के बाद अनुपम खेर ने 2 अक्टूबर को ताजमहल का दीदार किया जिसके कुछ फोटो और एक वीडियो उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया. जिसमें उन्होंने ताजमहल को काफी खूबसूरत बताया और लोगों से ताजमहल देखने आने की अपील भी की.

इसके बाद लगातार अनुपम खेर कई और स्थलों का भ्रमण कर रहे हैं. शुक्रवार को अनुपम खेर आगरा के गुरु का ताल स्थित गुरुद्वारे पर पहुंचे. जहां पर उन्होंने प्रार्थना की और मत्था टेका. जिसके लिए उन्होंने गुरुद्वारा के मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह का आभार जताया और विजिट रजिस्टर में उन्होंने लिखा, कि गुरु तेग बहादुर साहब की स्मृतियां गुरु के ताल में संजो कर रखी गई है जिन्हें देखकर उन्हें काफी शांति प्राप्त हुई. वहीं उन्होंने लिखा कि कश्मीरी हिंदू की पीढ़ियां गुरु तेग बहादुर साहब जी महाराज के बलिदान की हमेशा आभारी रहेंगी.

अनुपम खेर द्वारा अभिनीत की जा रही फिल्म कुछ खट्टा हो जाए कि कुछ दृश्यों को शनिवार को कमला नगर स्थित दाऊजी मिस्ठान भंडार पर फिल्माया गया. इस दौरान अनुपम खेर को देखकर सैकड़ों लोगों की भीड़ मिष्ठान भंडार के पास जुट गई. मौके पर मौजूद पुलिस और अनुपम खेर के सिक्योरिटी गार्ड्स ने किसी तरह से भीड़ को संभाला. इस दौरान बनाया गया एक वीडियो अनुपम खेर ने अपने ट्विटर एकाउंट से पोस्ट किया है जिसमें वह लोगों का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं.

Also Read: एक्‍टर अनुपम खेर ने किया ताजमहल का दीदार, आगरा में शूटिंग के लिए पहुंचे अभ‍िनेता का वीड‍ियो वायरल

र‍िपोर्ट : राघवेंद्र गहलोत

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola