UP Election 2022: उत्तर प्रदेश चुनाव के तीसरे चरण से जुड़ी सारी जानकारियां, यहां पर पढ़ें क्या है खास?

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Feb 2022 9:57 PM

विज्ञापन

तीसरे चरण की 59 सीटों की बात करें तो 2017 में बीजेपी ने 49 सीटों पर भगवा झंडा लहराया था. वहीं, सपा के हिस्से में 8 सीटें आई थीं. कांग्रेस और बसपा को सिर्फ एक-एक सीट मिली थी. इस बार बीजेपी के सामने बड़ी चुनौती है.

विज्ञापन

UP Election Third Phase 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को है. तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश के 16 जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग है. तीसरे चरण में पश्चिमी यूपी के पांच जिले एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कासगंज और हाथरस हैं, जहां 19 विधानसभा सीट आती हैं. वहीं, अवध क्षेत्र के कानपुर शहर और देहात, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा में 6 जिले हैं, यहां पर 27 विधानसभा सीट हैं. बुंदेलखंड में झांसी, जालौन, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा जिले की 13 सीटों पर मतदान होना है. यहां के नतीजों का ऐलान 10 मार्च को होगा.

2017 में 49 सीटें जीती थी बीजेपी 

तीसरे चरण की 59 सीटों की बात करें तो 2017 में बीजेपी ने 49 सीटों पर भगवा झंडा लहराया था. वहीं, सपा के हिस्से में 8 सीटें आई थीं. कांग्रेस और बसपा को सिर्फ एक-एक सीट मिली थी. इस बार बीजेपी के सामने बड़ी चुनौती है. वहीं, सपा समेत कांग्रेस और बसपा भी अपना-अपना दमखम आजमाने में जुटी हैं.

59 सीटों पर 2.15 करोड़ मतदाता

  • कुल मतदाता : 2,15,75,430

  • पुरुष : 1,16,12,010

  • महिला : 99,62,324

  • थर्ड जेंडर : 1,096

  • मतदान तिथि- 20 फरवरी

16 जिलों में तीसरे चरण का चुनाव

हाथरस, फिरोजाबाद, कासगंज, एटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा

तीसरे चरण की छह हॉट सीटें

करहल, फर्रुखाबाद, कन्नौज, जसवंतनगर, इटावा और सादाबाद

2017 के विधानसभा चुनाव के नतीजे

  • कुल सीट- 59

  • भाजपा- 49

  • सपा- 9

  • कांग्रेस- 1

Also Read: UP Election 2022: जब करहल में अखिलेश यादव का नाम भूले नेताजी, सोशल मीडिया पर मुलायम सिंह का वीडियो वायरल
तीसरे फेज के रण के हाई-प्रोफाइल चेहरे

  • अखिलेश यादव- करहल- सपा

  • एसपी सिंह बघेल- करहल- भाजपा

  • सतीश महाना- महाराजपुर- भाजपा

  • असीम अरुण- कनौज (सु)- भाजपा

  • लुइस खुर्शीद- फर्रुखाबाद- कांग्रेस

  • शिवपाल यादव- जसवंत नगर- सपा

  • रामवीर उपाध्याय- सादाबाद- भाजपा

  • हरिओम यादव- सिरसागंज- भाजपा

तीसरे चरण के चुनाव में पांच बड़े मुद्दे

  • बिकरू कांड

  • पीयूष-पुष्पराज कांड

  • हाथरस कांड

  • बुंदेलखंड में पलायन

  • आवारा पशुओं की समस्या

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola