UP Election 2022: जब करहल में अखिलेश यादव का नाम भूले नेताजी, सोशल मीडिया पर मुलायम सिंह का वीडियो वायरल

करहल में चुनाव प्रचार करते हुए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने विपक्षियों पर निशाना साधा. मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से मुलायम सिंह यादव के बेटे और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं.
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 20 फरवरी को मैनपुरी जिले की करहल सीट पर भी मतदान है. तीसरे फेज में 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर वोटिंग है. तीसरे चरण का प्रचार 18 फरवरी को खत्म होगा. इसके पहले गुरुवार (17 फरवरी) को करहल में चुनाव प्रचार करते हुए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने विपक्षियों पर निशाना साधा. मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से मुलायम सिंह यादव के बेटे और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं.
गुरुवार को मुलायम सिंह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहली सभा को संबोधित किया. मैनपुरी जिले की करहल में सपा कैंडिडेट और अपने बेटे अखिलेश यादव के लिए प्रचार में उतरे मुलायम सिंह ने सत्ताधारी भाजपा सरकार पर निशाना साधा. हालांकि, अपने संबोधन के दौरान सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव करहल से प्रत्याशी अखिलेश यादव का नाम भूल गए. जिसके बाद मंच पर मौजूद सपा सांसद धर्मेंद्र यादव तुरंत मुलायम सिंह यादव के पास आए और उन्हें अखिलेश यादव का नाम बताया.
वोट मांगिए वोट,तो नेता जी बोले जो भी करहल से उम्मीदवार है उनको जिताना।
धर्मेंद्र यादव बोले भईया है उम्मीदवार तो मुलायम सिंह जी बोले अखिलेश यादव को भारी बहुमत से जिताना।#MulayamSinghYadav #AkhileshYadav #SamajwadiParty #UPElection pic.twitter.com/AB2A7euZeZ
— Satyam Mishra/सत्यम् मिश्र (@satyammlive) February 17, 2022
Also Read: UP Election: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने संभाली करहल में कमान, बेटे अखिलेश के लिए जनता से की ये अपील
करहल में जनसभा को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह यादव का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है. वायरल वीडियो को लेकर यूजर्स ने अखिलेश यादव की जमकर क्लास लगाई. वहीं, मुलायम सिंह यादव को आराम करने की सलाह भी दे डाली. कई यूजर्स ने लिखा कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव जी अस्वस्थ हैं. उनकी सांस फूल रही है और उनके पुत्र सारी बातें साइड करके उनसे प्रचार करवा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




