ePaper

UP Chunav: चौथे चरण में मोदी सरकार के 4 मंत्रियों की साख दांव पर, लखीमपुर खीरी हिंसा का क्या पड़ेगा असर?

Updated at : 23 Feb 2022 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav: चौथे चरण में मोदी सरकार के 4 मंत्रियों की साख दांव पर, लखीमपुर खीरी हिंसा का क्या पड़ेगा असर?

सबसे अहम है लखीमपुर खीरी में होने वालााचुनाव क्योंकि इस क्षेत्र में अब भी सबसे बड़ा मुद्दा किसानों पर गाड़ी चढ़ाने का बना हुआ है. इस संकट से पार पाना भाजपा के लिए बहुत ही जरूरी है.

विज्ञापन

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव 2022 के तीन चरणों का मतदान हो चुका है. चौथे चरण के चुनाव प्रचार के लिए सोमवार को आखिरी घमासान होगा. इस बीच मोदी सरकार के चार मंत्रियों की साख दांव पर है. सबसे अहम है लखीमपुर खीरी में होने वालााचुनाव क्योंकि इस क्षेत्र में अब भी सबसे बड़ा मुद्दा किसानों पर गाड़ी चढ़ाने का बना हुआ है. इस संकट से पार पाना भाजपा के लिए बहुत ही जरूरी है.

चारों मंत्रियों के इलाकों में विधानसभा की 21 सीट

उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव 2022 के तीन चरण पूरे हो चुके हैं. अयोध्या समेत अवध की कुछ विधानसभा सीट वीआईपी हैं. इन जगहों से बड़े चेहरे के नेता चुनाव लड़ रहे हैं. चौथे चरण में 9 जिलों की 60 सीटों पर 23 फरवरी को मतदान होना है. खास बात यह है कि इस चरण में जिन जिलो में वोट डाले जा रहे हैं, वहां से मोदी सरकार के चार मंत्री आते हैं. इन चारों मंत्रियों के इलाकों में विधानसभा की 21 सीट पर 23 फरवरी बुधवार को मतदान होना है. इनके नाम हैं…

  • केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह : संसदीय क्षेत्र लखनऊ है.

  • कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी : संसदीय क्षेत्र अमेठी है.

  • कैबिनेट मंत्री कौशल किशोर : संसदीय क्षेत्र मोहनलालगंज है.

  • केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी : संसदीय क्षेत्र लखीमपुर है.

4th Phase Chunav में कुल 624 प्रत्याशी मैदान में

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी को है. इसी बीच इलेक्शन वॉच एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म ने चौथे चरण में चुनाव लड़ने वाले 624 में से 621 उम्मीदवारों के शपथपत्रों की जांच की. इसमें पता चला है कि 621 में से 167 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. बताते चलें कि यूपी में चौथे चरण का मतदान 27 फरवरी को है, इसमें 59 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है. इस फेज में कुल 624 प्रत्याशी मैदान में हैं.

4th phase में इन 60 सीट पर होगी वोटिंग…

चौथे चरण के तहत पीलीभीत, बरखेरा, पूरनपुर, बिलासपुर, पलिया, निघासन, गोला गोकर्णनाथ, श्रीनगर, धौरहरा, लखीमपुर, कस्ता, मोहम्मदी, महोली, सीतापुर, हरगांव, लहरपुर, बिसवां, सेवाता, महमूदाबाद, सिधौली, सवायजपुर, शाहाबाद, हरदोई, गोपामऊ, सांडी, बिलग्राम-मल्लावां, बालामऊ, संडीला, बांगरमऊ, सैफीपुर, मोहान, उन्नाव, भगवंतनगर, पुर्वा, मलिहाबाद, बख्शी का तालाब, सरोजनी नगर, लखनऊ पश्चिम, लखनऊ उत्तर, लखनऊ पूर्वी, लखनऊ मध्य, लखनऊ कैंट, मोहनलालगंज, बछरावां, हरचंदपुर, रायबरेली, सरेनी, ऊंचाहार, तिंदवारी, बबेरू, नारैनी, बांदा, जहानाबाद, बिंदकी, फतेहपुर, अयाह शाह, हुसैनगंज और खागा विधानसभा सीट पर चुनाव होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola