ADR Report UP Chunav: सातों चरण में कितने आपराधिक उम्मीदवार, 2017 से अबमें क्या आया है अंतर?

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Mar 2022 5:27 PM

विज्ञापन

एडीआर ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में पहले से सातवें चरण तक चुनाव लड़ने वाले सभी 4442 में से 4406 उम्मीदवारों के शपथपत्रों का विश्लेषण किया है. इनमें से 1209 राष्ट्रीय दलों से, 921 राज्य दलों से, 1266 गैर मान्यता प्राप्त दलों से और 1010 निर्दलीय हैं. 36 उम्मीदवारों का शपथपत्र स्पष्ट नहीं है.

विज्ञापन

ADR Report UP Chunav: उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच एसोसिएशन फ़ॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में पहले से सातवें चरण तक चुनाव लड़ने वाले सभी 4442 में से 4406 उम्मीदवारों के शपथपत्रों का विश्लेषण किया है. इन 4406 उम्मीदवारों में से 1209 राष्ट्रीय दलों से, 921 राज्य दलों से, 1266 गैर मान्यता प्राप्त दलों से और 1010 निर्दलीय हैं. वहीं, 36 उम्मीदवारों का शपथपत्र स्पष्ट न होने के कारण उनकी जांच नहीं हो सकी है.

आपराधिक मामलों वाले नेता कितने?

इस बार के चुनाव में 4406 में से 1142 (26%) उम्मीदवारों ने खुद पर आपराधिक केस घोषित किए हैं. वहीं, साल 2017 में 4823 में से 859 (18%) उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए थे.

गंभीर आपराधिक मामलों वाले कितने?

नॉमिनेशन में दाखिल एफिडेविट के मुताबिक, 889 (20%) उम्मीदवारों ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं. वहीं, 2017 में 704 (15%) उम्मीदवारों ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किये थे.

पार्टी वाइज आपराधिक नेताओं की संख्या?

  • सपा के 347 में से 224 (65%)

  • सुभासपा के 19 में से 11 (58%)

  • RLD के 33 में से 19 (58%)

  • बीजेपी के 374 में से 169 (45%)

  • कांग्रेस के 397 में से 160 (40%)

  • बसपा के 399 में से 153 (38%)

  • अपना दल (एस) के 17 में से 6 (35%)

  • आप पार्टी के 345 में से 62 (18%)

गंभीर आपराधिक मामले दलवार

  • सपा के 347 में से 163 (47%)

  • सुभासपा के 19 में से 11 (58%)

  • RLD के 33 में से 17 (52%)

  • बीजेपी के 374 में से 131 (35%)

  • कांग्रेस के 397 में से 108 (27%)

  • बसपा के 399 में से 199 (30%)

  • अपना दल (एस) के 17 में से 4 (24%)

  • आप के 345 में से 50 (15%)

10 उम्मीदवारों पर रेप का आरोप

69 उम्मीदवारों ने महिलाओं के ऊपर अत्याचार से संबंधित मामले घोषित किये हैं. इन 69 में से 10 उम्मीदवार ने अपने ऊपर बलात्कार के, 37 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर हत्या और 159 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर हत्या का प्रयास से संबंधित केस घोषित किए हैं.

इस बार 226 संवेदनशील विधानसभा सीट

सल 2022 में 403 में से 226 (56%) संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्र हैं. जहां 3 या उससे अधिक उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं. वर्ष 2017 में 152 (38%) संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्र थे, जहां 3 या उससे अधिक उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola