यूपी चुनाव में महिलाओं को 40% आरक्षण देगी कांग्रेस, प्रियंका गांधी के एलान से प्रयागराज में खुशी की लहर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Oct 2021 10:21 PM
Prayagraj News: प्रियंका गांधी ने यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40% आरक्षण देने का एलान किया है. प्रियंका की इस घोषणा से प्रयागराज की महिलाओं में खुशी की लहर है.
Prayagraj News: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा महिलाओं को 40% आरक्षण देते हुए टिकट देने के वादे के बाद प्रयागराज में महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. शहर के अटाला में समुदाय विशेष की महिलाओं ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के इस फैसले का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया.
प्रियंका गांधी के समर्थन में नारे लगाते हुए महिलाओं ने कहा, उनका यह फैसला निश्चित रूप से महिलाओं के लिए राजनीति में बेहद आम शामिल होगा. महिलाओं ने सहर्ष प्रियंका गांधी के इस फैसले का स्वागत किया.
Also Read: प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने छोड़ा, चार सदस्यों के साथ आगरा जाने की मिली अनुमति
जश्न के दौरान कांग्रेस के तमाम नेताओं के साथ अलकसा, ज़ेबा, सोनम, शनज़ीद बेगम, जेनब नाजिया के चेहरे पर प्रियंका के फैसले की खुशी साफ देखी जा सकती थी.
Also Read: UP Election 2022: यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा एक और झटका, प्रियंका गांधी के सलाहकार ने छोड़ी पार्टी
प्रियंका गांधी द्वारा 40 प्रतिशत महिलाओं को 2022 चुनाव में आरक्षण देकर चुनाव मैदान में उतारने के ऐलान के बाद अब विपक्षी दलों के बयान भी सामने आने लगे हैं. कानपुर में एक निजी कार्यक्रम में पहुंची केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने तंज कसते हुए कहा कि पहले प्रियंका अपने परिवार के दायरे से हटकर किसी महिला को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दें तो शुरुआत वहीं से हो जाएगी.
रिपोर्ट- एस के इलाहाबादी, प्रयागराज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










