Xamalicious Malware Alert : गूगल ने मैलवेयर वाले 14 ऐप्स को प्लेस्टोर से हटाया, फोन में है तो तुरंत करें डिलीट

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 31 Dec 2023 6:19 PM

विज्ञापन

Google Ban Android Apps Containing Xamalicious Malware - मैकफी के अनुसार यह मैलवेयर डिवाइस की जानकारी जुटाने और डिवाइस की जियोग्राफिक लोकेशन पता लगाने में सक्षम है. गूगल द्वारा हटाये गए ऐप्स में एसेंशियल हॉरोस्कोप फॉर एंड्रॉयड, 3डी स्किन एडिटर फॉर पीई माइनक्राफ्ट और ऑटो क्लिक रिपीटर शामिल हैं.

विज्ञापन

Xamalicious Malware : कंप्यूटर सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर कंपनी McAfee ने Google Play पर 14 इन्फेक्टेड ऐप्स का पता लगाया है. Xamalicious Malware के बारे में पता चलने पर Google ने मैलवेयर का पता चलने के बाद प्ले स्टोर से 14 ऐप्स को हटा दिया है. ‘मैकफी’ के शोधकर्ताओं ने Xamalicious नाम के एक नये मैलवेयर का पता लगाया है .

‘मैकफी’ के अनुसार, यह मैलवेयर डिवाइस की जानकारी जुटाने और डिवाइस की जियोग्राफिक लोकेशन पता लगाने में सक्षम है. गूगल द्वारा हटाये गए ऐप्स में एसेंशियल हॉरोस्कोप फॉर एंड्रॉयड, 3डी स्किन एडिटर फॉर पीई माइनक्राफ्ट, लोगो मेकर प्रो और ऑटो क्लिक रिपीटर शामिल हैं .

Also Read: Google Play Store से 2500 फेक लोन ऐप्स की छुट्टी, सरकार ने कही यह बात

Google Play पर मैलिशस ऐप के जरिये Xamalicious Malware ने करीब 3,38,300 डिवाइसेज को इनफेक्ट कर दिया है. सिक्योरिटी फर्म का कहना है कि 14 में से 3 ऐप्स 100,000 बार इंस्टॉल हो चुके हैं .

Bleeping Computer की एक रिपोर्ट के अनुसार, इन ऐप्स को हालांकि Google Play से हटा दिया गया है. जिन यूजर्स ने 2020 मध्य में इन ऐप्स को इंस्टॉल किया है, हो सकता है कि उनके फोन में अभी भी Xamalicious इन्फेक्शन एक्टिव हो. इस मैलवेयर को हटाने के लिए मैनुअल क्लीनअप और स्कैनिंग की जरूरत है .

Also Read: 17 फ्रॉड लोन ऐप्स के खिलाफ गूगल का एक्शन, आपके फोन में हैं तो तुरंत करें डिलीट

Xamalicious मैलवेयर वाले सबसे पॉपुलर ऐप्स की लिस्ट

3D Skin Editor for PE Minecraft (100,000 डाउनलोड्स)

Essential Horoscope for Android (100,000 डाउनलोड्स)

Count Easy Calorie Calculator (10,000 डाउनलोड्स)

Dots: One Line Connector (10,000 डाउनलोड्स)

Auto Click Repeater (10,000 डाउनलोड्स)

Logo Maker Pro (100,000 डाउनलोड्स)

Sound Volume Extender (5,000 डाउनलोड्स)

McAfee की रिपोर्ट में बताया गया है कि इसके अलावा 12 ऐसे मैलिशस ऐप्स भी हैं जो Xamalicious मैलवेयर को डिवाइस में स्प्रेड कर रहे थे. ये ऐप्स थर्ड-पार्टी ऐप स्टोर्स पर थे. और ये APK फाइल्स डाउनलोड के जरिये यूजर्स को नुकसान पहुंचा रहे थे. रिपोर्ट की मानें, ताे सबसे ज्यादा डिवाइसेज यूनाइटेड स्टेट्स, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, मेक्सिको, जर्मनी, स्पेन, अर्जेंटीना में इन्फेक्टेड हुए .

Also Read: 55 लाख मोबाइल फोन कनेक्शन ब्लॉक, आप न करें ऐसी गलितयां

Xamalicious Malware Apps List

Essential Horoscope for Android

3D Skin Editor for PE Minecraft

Logo Maker Pro

Auto Click Repeater

Count Easy Calorie Calculator

Sound Volume Extender

LetterLink

Universal Calculator

Step Keeper: Easy Pedometer

Track Your Sleep

Sound Volume Booster

Astrological Navigator: Daily Horoscope & Tarot

NUMEROLOGY: PERSONAL HOROSCOPE & NUMBER PREDICTIONS

Also Read: Google Play Store से 17 फेक लोन ऐप्‍स की छुट्टी, अभी कर दें फोन से डिलीट

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola