Wrestlers Protest: जंतर-मंतर पर पुलिस से झड़प के बाद विनेश फोगाट ने कहा- 'हम सभी मेडल वापस करेंगे'

Vinesh Phogat: दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दे रही विनेश फोगाट ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि 'हम सभी मेडल वापस करेंगे.'
Wrestlers Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के साथ बुधवार (03 मई) देर रात पुलिसकर्मियों ने मारपीट की. वहीं, अब जंतर मंतर पर धरना दे रहीं ओलंपिक चैंपियन विनेश फोगाट ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि ‘हम सभी मेडल वापस करेंगे.’
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहलवानों ने बारिश की वजह से बेड मंगवाए थे. जिसे पुलिस ने धरना स्थल पर पहुंचने से पहले ही रोक दिया. इसी दौरान पुलिस और पहलवानों के बीच धक्कामुक्की हुई. बबीता फोगाट के भाई दुष्यंत फोगाट समेत दो पहलवानों को चोट लगी है. वहीं, देर रात मीडिया से बात करते हुए पहलवान विनेश फोगाट और साक्षी मलिक रो पड़ीं. उन्होंने कहा कि वे देश का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी हैं, लेकिन उनके साथ अपराधियों की तरह बर्ताव किया जा रहा है. विनेश फोगाट ने कहा कि अगर हमें मारना चाहते हैं तो मार दो. उन्होंने कहा, क्या हमने यह दिन देखने के लिए देश के लिए पदक जीते? हमने अपना खाना भी नहीं खाया है. क्या पुरुषों को महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने का अधिकार है? ये पुलिस वाले बंदूकें पकड़े हुए हैं, वे हमें मार सकते हैं. विनेश ने कहा, कहां हैं महिला पुलिस अधिकारी? पुरुष अधिकारी हमें ऐसे कैसे धकेल सकते हैं. हम अपराधी नहीं हैं. नशे में धुत पुलिस अधिकारी ने मेरे भाई को मारा.
VIDEO | "The way they have made us suffer, I would not want any athlete to win a medal for the country," says wrestler Vinesh Phogat. pic.twitter.com/EpSk6dc3ZL
— Press Trust of India (@PTI_News) May 3, 2023
वहीं, पहलवान बजरंग पुनिया का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारी महिला पहलवानों को गालियां दीं और उनके साथ मारपीट की गई. उन्होंने कहा, हमें पूरे देश के समर्थन की जरूरत है, सभी को दिल्ली आना चाहिए. पुलिस हमारे खिलाफ बल प्रयोग कर रही है. महिलाओं को गाली दे रही है और बृजभूषण के खिलाफ कुछ नहीं कर रही है. इसके अलावा पहलवानों ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ बाहरी लोगों ने शराब पीकर हंगामा किया और बदसलूकी भी की है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




