IND vs AFG Live Streaming: पाकिस्तान से पहले अफगानिस्तान से भारत की भिड़ंत, कब-कहां देखें मैच का सीधा प्रसारण

Updated:
विज्ञापन
IND vs AFG Live Streaming: पाकिस्तान से पहले अफगानिस्तान से भारत की भिड़ंत, कब-कहां देखें मैच का सीधा प्रसारण

India vs Afghanistan FREE Live Streaming Cricket World Cup 2023 भारत क्रिकेट टीम विश्व कप में अपना दूसरा मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी. यह मुकाबला आज यानी बुधवार 11 अक्तूबर को दोपहर दो बजे से खेला (Ind Vs Afg WC 2023 Date & Time) जा रहा है. टीम इंडिया की नजर जीत के क्रम को जारी पर रखने पर होगी

विज्ञापन

Ind Vs Afg WC 2023 9th Match Live Streaming Telecast Where How To Watch World Cup India Vs Afghanistan : भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) विश्व कप (World Cup 2023) में अपना दूसरा मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ (India Vs Afghanistan) खेलेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला, आज यानी बुधवार 11 अक्तूबर को दोपहर दो बजे से खेला (Ind Vs Afg WC 2023 Date & Time) जा रहा है. टीम इंडिया की नजर जीत के क्रम को जारी पर रखने पर होगी. भारत ने विश्व कप मुकाबले में अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया (India Vs Australia Result) के खिलाफ जीत हासिल की थी. वहीं, अफगानिस्तान ने इस विश्व स्तरीय टूर्नामेंट में बांग्लादेश से हार कर (Afghanistan Vs Bangladesh Result) अपने सफर की शुरुआत की थी. भारत और अफगानिस्तान का यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. आपको बता दें कि इससे पहले भारत और अफगानिस्तान का मैच 2014 में खेला गया था. इस मैच में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया था.

India vs Afghanistan World Cup 2023 : कहां देख सकते हैं मैच ?

भारत-अफगानिस्तान का मैच लाइव (Ind vs Afg Match LIVE) आप स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) के चैनल स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports Channel), स्टार स्पोर्ट्स एचडी 1 (Star Sports HD 1), स्टार स्पोर्ट्स एचडी 2 (Star Sports HD 2) पर देख सकते हैं. भारत बनाम अफगानिस्तान मैच का लाइव टेलीकास्ट (India vs Afghanistan Live Telecast) आप स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) के अलावा डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) और डीटीएच (DTH) पर भी देख सकते हैं. स्टार स्पोर्ट्स पर इस मैच की लाइव कवरेज (Ind Vs Afg Live Coverage) दिखाई जाएगी. अगर आप ओटीटी (OTT) पर इस मैच को देखना चाहते हैं तो आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (India versus Afghanistan Live Streaming) देख सकते हैं. इसके लिए किसी सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं होगी और यह मैच फ्री में देखा जा सकता है.

Also Read: Happy Birthday Hardik Pandya: भारत के हरफनमौला ऑलराउंडर पांड्या को जन्मदिन की हार्दिक बधाई

India vs Afghanistan World Cup 2023 : वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद शमी.

India vs Afghanistan World Cup 2023 : वर्ल्ड कप के लिए अफगानिस्तान टीम

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, रियाज हसन, नजीबुल्लाह जादरान, रहमत शाह, मोहम्मद नबी, अजमतुल्ला उमरजई, इकराम अली खिल, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, अब्दुल रहमान, फजल हक फारूकी, नवीन उल हक.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola