ePaper

Bareilly News: बरेली में जुआरी पति ने पत्नी को लगाया दांव पर, फिर...

Updated at : 08 Apr 2022 3:05 PM (IST)
विज्ञापन
Bareilly News: बरेली में जुआरी पति ने पत्नी को लगाया दांव पर, फिर...

Bareilly News: महिला की शिकायत पर महिला पुलिस हेल्पलाइन और जिला प्रोबेशन अधिकारी ने महिला को मुक्त कराया. इसके बाद पति समेत आठ आरोपियों के खिलाफ शहर के थाना सुभाषनगर में मुकदमा दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

Bareilly News: बरेली जिले के सुभाषनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में महिला ने अपने जुआरी पति पर जिस्म का सौदा करने का आरोप लगाया है. महिला का आरोप है कि पति शादी के बाद से जुए में जेवर, रुपये और तमाम संपत्ति हार चुका है. मगर, अब आरोपी पति ने पत्नी के जिस्म को दांव पर लगा दिया. उसने पत्नी के जिस्म का सौदा बदायूं के कुंवरगांव में कुछ लोगों को कर दिया.

पति समेत आठ पर केस दर्ज

महिला की शिकायत पर महिला पुलिस हेल्पलाइन और जिला प्रोबेशन अधिकारी ने महिला को मुक्त कराया. इसके बाद पति समेत आठ आरोपियों के खिलाफ शहर के थाना सुभाषनगर में मुकदमा दर्ज किया गया है. हालांकि टीम की जांच में जिस्म का सौदा करने की बात सामने नहीं आई है. सिर्फ पति के द्वारा पत्नी को प्रताड़ित करने की बात सामने आई है.

Also Read: बरेली में एकतरफा प्यार में दिल्ली की शिवानी की हत्या, इजहार के बदले इनकार सुन गले पर मारे ताबड़तोड़ चाकू
19 साल पहले हुई शादी

शहर के बदायूं रोड स्थित सुभाषनगर इलाके की एक कालोनी में एक महिला पति और बच्चों के साथ रहती है. उसकी शादी 19 वर्ष पूर्व हुई थी. उसके पति को जुआ खेलने की लत है, जिसके चलते आरोपी जेवर, नकदी, घर की संपत्ति से लेकर मंगलसूत्र तक हार चुका है. मगर, महिला का आरोप है कि 20 जनवरी को उसने मेरे जिस्म को दांव पर लगा दिया. उसने चंद रुपयों की खातिर बदायूं के कुंवरगांव निवासी कुछ लोगों के साथ जिस्म का सौदा कर दिया. यह लोग वेश्यावृत्ति कराने की कोशिश में थे. काफी समय से बदायूं में बंधक बनाए थे. उसने काफी मुश्किल से महिला पुलिस हेल्पलाइन को सूचना दी.

Also Read: Bareilly News: पेपर खराब हुआ तो खत्म कर ली जिंदगी, छात्र ने कनपटी से तमंचा सटा खुद को उतारा मौत के घाट
महिला पुलिस ने बंधक से कराया मुक्त

महिला पुलिस ने जिला प्रोवेशन अधिकारी के साथ मिलकर महिला को मुक्त कराया. इसके बाद बरेली एसएसपी ऑफिस लेकर आई, जहां आरोपी पति और पत्नी दोनों की काउंसलिंग की गई. मगर, इसके बाद भी महिला ने आरोपी पति पर मुकदमा दर्ज कराने की बात कही, जिसके चलते एसएसपी के आदेश पर सुभाषनगर थाने में आरोपी पति समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. महिला ने पति पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने, बच्चों से भीख मंगवाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है.

महिला की शिकायत पर मुक्त करा दिया गया है. दोनों की काउंसलिंग की गई थी. मगर, दोनों में समझौता नहीं हुआ. महिला की शिकायत पर पति समेत आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज करा दिया है. मगर, जिस्म का सौदा करने की बात सामने नहीं आई. उसका पति प्रताड़ित कर रहा था.

नीता अहिरवार, जिला प्रोबेशन अधिकारी, बरेली

रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद, बरेली

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola