Digital India Act: मोदी सरकार कब तक लायेगी डिजिटल इंडिया अधिनियम? IT मंत्री ने कही यह बात

Updated:
विज्ञापन
Digital India Act: मोदी सरकार कब तक लायेगी डिजिटल इंडिया अधिनियम? IT मंत्री ने कही यह बात

What Is Digital India Act – आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि डिजिटल इंडिया एक्ट (DIA) बड़ी टेक कंपनियों और स्टार्टअप्स के बीच किसी भी तरह के विषम संबंध को हल करेगा, ताकि इंटरनेट पर स्टार्टअप्स जो चीजें करना चाहते हैं, उनकी विकृति को रोका जा सके.

विज्ञापन

IT Minister Rajeev Chandrasekhar on Digital India Act : एआई और डीप फेक वीडियोज के दुष्प्रभावों के चलते इस समय दुनिया परेशान है. दुनिया भर के तमाम देशों के साथ-साथ भारत भी इसे लेकर चिंतित है. इस बीच आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि डिजिटल इंडिया अधिनियम के तहत इन सभी परेशानियों को परेशानियों को शामिल किया जाएगा. आपको बता दें कि यह नया अधिनियम वर्तमान आईटी अधिनियम की जगह लेगा.

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि सरकार अगले आम चुनाव से पहले डिजिटल इंडिया अधिनियम लागू नहीं पर पाएगी, क्योंकि इसके लिए व्यापक स्तर पर विचार-विमर्श करने के लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है. इस अधिनियम को लागू करने का मकसद 23 साल पुराने आईटी अधिनियम 2000 को बदलना है.

Also Read: Digital India की राह में रोड़ा बन सकता है महंगा Data खर्च, केंद्रीय मंत्री ने कही यह बात

‘ग्लोबल टेक्नोलॉजी समिट 2023’ में मंत्री ने कहा कि डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम की नियमावली को इस महीने के अंत में विचारविमर्श के लिए पेश किया जाएगा. दिसंबर अंत या जनवरी की शुरुआत तक इनके अधिसूचित होने की उम्मीद है.

आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि डिजिटल इंडिया एक्ट (DIA) बड़ी टेक कंपनियों और स्टार्टअप्स के बीच किसी भी तरह के विषम संबंध को हल करेगा, ताकि इंटरनेट पर स्टार्टअप्स जो चीजें करना चाहते हैं, उनकी विकृति को रोका जा सके.

Also Read: Digital India Act कैसा होगा? आईटी मंत्री बोले- डेटा रेगुलेशन पर सख्त होंगे प्रावधान

चंद्रशेखर ने कहा कि मौजूदा आईटी अधिनियम में इंटरनेट शब्द नहीं है. इस बात पर आम सहमति है कि इसे (पुराने अधिनियम) सुरक्षित रूप से हटाया और बदला जा सकता है. पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा, उत्तराधिकारी अधिनियम को डिजिटल इंडिया अधिनियम कहा जाता है, जिस पर कार्य प्रगति पर है. हमारे पास मसौदा तैयार है और इस पर काफी काम हुआ.

मंत्री ने कहा, मुझे संदेह है कि अगले चुनाव से पहले हम इस पर कानून नहीं बना पाएंगे क्योंकि प्रधानमंत्री जिन चीजों पर जोर दे रहे हैं उनमें से एक यह है कि हमें हर डिजिटल कानून पर बड़े पैमाने पर विचार-विमर्श करने की जरूरत है. इसलिए, मुझे नहीं लगता कि हमारे पास उसके लिए पर्याप्त समय है. प्रस्तावित डिजिटल इंडिया कानून (डीआईए) में ऑनलाइन मंचों पर अधिक ध्यान दिया गया है.

Also Read: Digital India Mission के छह साल पूरे, कितने सपने हुए साकार और क्या है उम्मीदें ?
Also Read: Google, Amazon भारत में करेंगे मेगा इनवेस्टमेंट, Digital India को मिलेगा बूम

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola