ePaper

West Bengal: कार पर अंधाधुंध फायरिंग में कोल माफिया की मौत, एक की हालत नाजुक, CCTV फुटेज खंगाल रही है पुलिस

Updated at : 01 Apr 2023 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal: कार पर अंधाधुंध फायरिंग में कोल माफिया की मौत, एक की हालत नाजुक, CCTV फुटेज खंगाल रही है पुलिस

पूर्व बर्दवान जिले के शक्तिगढ़ थाना अंतर्गत लेगचा हब के पास दो नंबर हाईवे के किनारे पौने आठ बजे के करीब कोलकाता गामी खड़ी एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार में शनिवार को अज्ञात बदमाशों द्वारा चलाई अंधाधुंध गोली बारी में कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़, मुकेश तिवारी. पूर्व बर्दवान जिले के शक्तिगढ़ थाना अंतर्गत लेगचा हब के पास दो नंबर हाईवे के किनारे पौने आठ बजे के करीब कोलकाता गामी खड़ी एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार में शनिवार को अज्ञात बदमाशों द्वारा चलाई अंधाधुंध गोली में  कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है. घायल को बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है. दो नंबर हाईवे के किनारे फॉर्च्यूनर कार में कोलकाता की तरफ जा रहे 2 लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग किया गया है.

मृतक व्यक्ति की पहचान राजू झा के रूप में

बता दें कि इस फायरिंग में एक की मौत की पुष्टि पुलिस ने की है. बताया जाता है कि मृतक व्यक्ति की पहचान राजू झा के रूप में की गई है. घटनास्थल पर पूर्व बर्दवान जिला पुलिस अधीक्षक कामनाशीष सेन मौके वारदात पर पहुंच रहे हैं. हमलावर नीले रंग की कार से आए थे घटना को अंजाम देने के बाद उक्त कार में सवार होकर बदमाश कोलकाता की तरफ फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने बताया की हमलावर नीले रंग की एक कार में आए थे. आदि लेगचा दुकान के सामने ही उक्त घटना घटी है. सड़क के किनारे सफेद रंग की कार में सवार राजू झा और एक व्यक्ति पर करीब पांच से छह गोली बदमाशों ने फायरिंग कर फरार हो गए है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

जानकारी हो कि घायलों को बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया है. जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है. बताया जा रहा है कि शक्तिगढ़ के घटी इस घटना को लेकर जिला पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. वहीं पालशीट टोल प्लाजा में भी उक्त कार की शिनाख्त की जा रही है. मौके वारदात पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कल्याण सिन्हा राय पहुंच गए हैं और मामले की तहकीकात शुरू कर दी गई है. स्थानीय लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दिया गया है. दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी देखा जा रहा है.

Also Read: West Bengal: दूसरे के खेत में घुस गई बकरी तो युवक ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार में 3 लोग थे सवार

पुलिस ने बताया कि सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार में 3 लोग सवार थे. घटनास्थल को पुलिस ने घेर कर रख लिया है. मौके वारदात पर पुलिस की मुस्तैदी कर दी गई है. हमलावर कौन थे और किस उद्देश्य से यहां पर गोलीबारी करके फरार हुए हैं .पुलिस इन सब विषयों को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है. बताया जा रहा है कि राजू झा आसनसोल दुर्गापुर इलाके में कोयला माफिया के रूप में जाने जाते थे. उनके विरुद्ध पश्चिम बर्दवान दुर्गापुर ,बर्दवान जिले के विभिन्न थानों में कई मामले दायर है. वर्ष 2021 में राजू झा भाजपा नेता दिलीप घोष का हाथ पकड़कर भाजपा में शामिल हुए थे. इस घटना के पीछे कौन लोग शामिल है. पुलिस इन सब विषयों को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola