West Bengal By-polls : भाजपा को ममता बनर्जी ने बताया 'नाचने वाली ड्रैगन पार्टी', बीजेपी ने किया पलटवार

Updated at : 27 Sep 2021 10:13 AM (IST)
विज्ञापन
West Bengal By-polls : भाजपा को ममता बनर्जी ने बताया 'नाचने वाली ड्रैगन पार्टी', बीजेपी ने किया पलटवार

West Bengal By-polls: ममता ने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी जुमला पार्टी है. यह केवल झूठ और नफरत फैलाने का काम करती है. यदि आप उनके खिलाफ बोलते हैं, तो वे आपके खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों को खड़ा करेंगे.

विज्ञापन
  • भाजपा एक नाचने वाले ड्रैगन की पार्टी : ममता बनर्जी

  • ममता बनर्जी ने भाजपा को जुमला पार्टी करार दिया

  • देश भर में भाजपा को हराएंगी ममता बनर्जी

West Bengal By-polls : पश्चिम बंगाल के भवानीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीति गर्म है. सूबे की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर करारा हमला किया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तंज कसते हुए उसे “जुमला (बयानबाजी करने वाली) पार्टी” करार देते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि आने वाले दिनों में वह देश भर में भाजपा को हराएंगी.

ममता ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने ईर्ष्या के कारण उन्हें रोम में होने वाले वैश्विक शांति सम्मेलन में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी. उन्होंने कहा कि भाजपा उन्हें रोकने में कभी कामयाब नहीं होगी. मुख्यमंत्री 30 सितंबर को भवानीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर प्रचार के तहत इस जनसभा को संबोधित कर रही थीं. ममता इस सीट से उपचुनाव में टीएमसी की प्रत्याशी हैं.

ममता ने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी जुमला पार्टी है. यह केवल झूठ और नफरत फैलाने का काम करती है. यदि आप उनके खिलाफ बोलते हैं, तो वे आपके खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों को खड़ा करेंगे. भाजपा एक नाचने वाले ड्रैगन की पार्टी हैं, जो सीएए, एनआरसी और एनपीआर के नाम पर नागरिकता की सूची से आपका नाम हटा देंगे.

Also Read: फिर चर्चा में प्रशांत किशोर, भवानीपुर से बने वोटर, कहीं टीएमसी की राज्यसभा भेजने की तैयारी तो नहीं!

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पार्टी अब बंगाल तक सीमित नहीं रहेगी और अखिल भारतीय स्तर पर भाजपा का मुकाबला करने के लिए राजनीतिक रूप से तैयार है

भाजपा का पलटवार 

बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के नेता शुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर पलटवार किया है. बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने “गैर-विधायक मुख्यमंत्री” करार दिया. शुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता को इतिहास का बहुत कम ज्ञान है, क्योंकि वह अक्सर सार्वजनिक सभाओं में ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में गलत बयान देती हैं.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola