Bengal Weather Forecast : कोलकाता समेत जिलों में गुरुवार व शुक्रवार को भारी बारिश की संभावना

Updated at : 01 Jan 2024 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Weather Forecast : कोलकाता समेत जिलों में गुरुवार व शुक्रवार को भारी बारिश की संभावना

गुरुवार व शुक्रवार को पुरुलिया, झाड़ग्राम, बांकुड़ा, पश्चिम मेदिनीपुर व पश्चिम बर्दवान में हल्की बारिश हो सकती है. कोलकाता में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है. लेकिन सुबह कुहासा देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता का तापमान सामान्य से अधिक रहा. नए साल पर भी लोग कड़ाके की ठंड (Cold) का लुत्फ नहीं उठा पाए. मौसम विभाग ने सोमवार को बताया कि राज्य के पांच जिलों में गुरुवार व शुक्रवार को बारिश होने की संभावना है. आज कोलकाता का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है. विभाग के मुताबिक बांग्लादेश व बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात बना है. साथ ही पूर्व दिशा से हवा राज्य में प्रवेश कर रही है. इससे हवा में पानी की मात्रा बढ़ रही है.

अलीपुर मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के लिए अनुकूल हालात बने हैं. गुरुवार व शुक्रवार को पुरुलिया, झाड़ग्राम, बांकुड़ा, पश्चिम मेदिनीपुर व पश्चिम बर्दवान में हल्की बारिश हो सकती है. कोलकाता में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है. लेकिन सुबह कुहासा देखने को मिल सकता है. अगले कुछ दिनों तक महानगर के तापमान में ज्यादा हेरफेर देखने को नहीं मिलेगा.

Also Read: पश्चिम बंगाल : क्रिसमस कार्निवाल को लेकर आपस में भिड़े ममता बनर्जी के मंत्री और नेता, हुई धक्का- मुक्की

दक्षिण बंगाल में भले ही ठंड का मजा न मिले, लेकिन उत्तर बंगाल के कई जिले ठंड की चपेट में हैं. शैलशहर दार्जिलिंग में बर्फबारी का अनुमान है. इस बीच उत्तर बंगाल के कई इलाकों के साथ-साथ बंगाल के कई हिस्सों में भी बारिश का अनुमान है. कोलकाता में आज सुबह से ही बादल छाये हुए थे. बदलते मौसम का मिजाज ने लोगों को सर्दी के अहसास से बिल्कुल दूर कर दिया है. हालांकि मौसम विभाग का कहना है बारिश के बाद कोलकाता समेत जिलों में ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. धूप खिलने के साथ ही ठंड बढ़ने की संभावना है.

Also Read: Bengal Weather Forecast : क्रिसमस से बंगाल के मौसम में अचानक आया बदलाव, जानें क्या कहना है मौसम विभाग का…

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola