ePaper

ओडिशा में रात का तापमान 12 डिग्री से नीचे, बिरसा जयंती के बाद इतने दिन होगी बारिश

Updated at : 12 Nov 2023 4:53 PM (IST)
विज्ञापन
ओडिशा में रात का तापमान 12 डिग्री से नीचे, बिरसा जयंती के बाद इतने दिन होगी बारिश

ओडिशा में कम से कम छह स्थानों पर रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है. कंधमाल जिले के उदयगिरि में सबसे कम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. मौसम विभाग ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के बाद तीन दिन तक ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने का अनुमान जताया है.

विज्ञापन

Odisha Weather Forecast|Odisha Rain|ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है. राज्य के अधिकतर हिस्सों में रात के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है. भुवनेश्वर स्थित आंचलिक मौसम कार्यालय के मुताबिक, ओडिशा में कम से कम छह स्थानों पर रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है. कंधमाल जिले के उदयगिरि में सबसे कम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. कोरापुट में 11.7 डिग्री सेल्सियस, सेमिलीगुडा में 12, दरिंगबाड़ी में 13.5, कोरेई में 14.5 और फुलबाणी में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. स्थानीय अधिकारियों ने लोगों को ठंड के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी है. गर्म कपड़े पहनने और जितना संभव हो घर के अंदर रहने का आग्रह किया गया है. मौसम विभाग ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के बाद तीन दिन तक ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने का अनुमान जताया है.

16 से 18 तक बारिश की संभावना

उत्तर-पश्चिम दिशा से आर रही ठंडी शुष्क हवाओं के कारण पारा सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले चार दिनों में तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है. 16 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा. 16 से 18 नवंबर तक प्रदेश में वर्षा होने की संभावना है. इस वजह से कुछ स्थानों पर तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. हालांकि, कटक और भुवनेश्वर में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 14 तारीख के बाद सर्दी और बढ़ सकती है. 16 से 18 नवंबर तक गजपति, कोरापुट, रायगड़ा, कंधमाल, गंजाम, पुरी, नयागड़, ढेंकानाल, जगतसिंहपुर, खुर्दा, कटक, केंद्रापड़ा, भद्रक, बालेश्वर, मयूरभंज, जाजपुर एवं क्योंझर जिले में बारिश होने की संभावना है.

Also Read: Weather Forecast: ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली-महाराष्ट्र समेत जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola