Weather Forecast: ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली-महाराष्ट्र समेत जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Mumbai: People hold umbrellas as it rains in Mumbai, Wednesday, July 21, 2021. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI07_21_2021_000061B)

Weather Forecast Today LIVE,22 July 2021,heavy Rain,Monsoon 2021 Update: मौसम का मिजाज (Condition of Weather) इन दिनों बदला दिख रहा है.आज दिल्ली में बारिश के आसार हैं.वहीं,बिहार,उत्तर प्रदेश,बंगाल,झारखंड,राजस्थान,छत्तीसगढ़,मध्य प्रदेश,उड़ीसा, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में भारी बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी

आईएमडी ने बृहस्पतिवार को पूर्वानुमान जताया कि उत्तर बंगाल की खाड़ी और मध्य बंगाल की खाड़ी वाले इलाकों में तेज हवाएं चलेंगी और भारी बारिश हो सकती है. इसने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है. मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि ओडिशा के कई इलाकों में गहरे दबाव का क्षेत्र बनने से अगले 48 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

पुणे जिले में बारिश से भूस्खलन

महाराष्ट्र के पुणे जिले में बृहस्पतिवार को भारी बारिश से कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ और ऊपरी गामी सेतु तथा सड़कें टूट गईं, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. जानकारी के मुताबिक, पुणे शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक मुख्य बांध से पानी छोड़ा जा रहा है क्योंकि पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश के कारण इसके जल ग्रहण वाले क्षेत्रों में भंडारण क्षमता 85 फीसदी तक भर चुकी है. भूस्खलन एवं जलभराव की समस्या के कारण यातायात बाधित हुआ और कई स्थानों पर यातायात को रोकना पड़ा. मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को पुणे के लिए रेड अलर्ट जारी किया था.

मध्य प्रदेश के विदिशा के सिरोंज इलाके में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के सिरोंज इलाके में कल रात से ही बारिश हो रही है. जिसकी वजह से यहां बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. इस कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

महाराष्ट्र के रत्नागिरी और रायगढ़ में कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के रत्नागिरी और रायगढ़ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिसके कारण अधिकारी निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर भेजने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी किए गए एक बयान के मुताबिक राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इन दो तटीय जिलों में लगातार हो रही बारिश से पैदा हुई स्थिति की बृहस्पतिवार को समीक्षा की.

महाराष्ट्र में रन्नागिरी लगातार बारिश, बाढ़ जैसे हालत

महाराष्ट्र में रन्नागिरी के चिपलुन तालुका में लगातार हो रही बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालत बन गए है. जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

महाराष्ट्र के पुणे में बारिश

महाराष्ट्र के पुणे में बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अुनसार पुणे में आज बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश होगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola