Bengal Weather Forecast : कोलकाता समेत जिलों में पारा गिरने से बढ़ी ठिठुरन, कई जिलों में बारिश जारी

Updated at : 18 Jan 2024 4:14 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Weather Forecast : कोलकाता समेत जिलों में पारा गिरने से बढ़ी ठिठुरन, कई जिलों में बारिश जारी

गुरुवार को पूरे दिन ठंडी तेज हवाएं चलती रहीं. अलीपुर मौसम विभाग का कहना है कि अगर बंगाल की खाड़ी से हवाएं घुसेंगी तो भी सर्दी का अहसास रहेगा. पूर्वी हवाएं वायुमंडल में जलवाष्प बढ़ाती हैं .इससे रात का न्यूनतम तापमान बढ़ जाता है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल ठंड (Cold) से कांप रहा है. ऐसे में न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि जरुरी है. दिन में भी सर्दी के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट हुई है. अलीपुर मौसम कार्यालय के निदेशक गणेश दास ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा. जैसे ही दिन के दौरान अधिकतम तापमान गिरता है और उत्तर-पूर्वी हवाएं चलती हैं जिससे सर्दी और बढ़ जाती है.

तेज हवा के कारण बढ़ी ठंड

गुरुवार को पूरे दिन ठंडी तेज हवाएं चलती रहीं. अलीपुर मौसम विभाग का कहना है कि अगर बंगाल की खाड़ी से हवाएं घुसेंगी तो भी सर्दी का अहसास रहेगा. पूर्वी हवाएं वायुमंडल में जलवाष्प बढ़ाती हैं इससे रात का न्यूनतम तापमान बढ़ जाता है. गुरुवार सुबह कोलकाता में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया . यह सामान्य से 1 डिग्री कम है. कोलकाता में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है.

Also Read: WB : कलकत्ता हाईकोर्ट ने राम मंदिर उद्घाटन के दिन ममता बनर्जी को सद्भावना रैली निकालने की सशर्त दी इजाजत
कई इलाकों में  बारिश की संभावना

अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मिदनापुर, पश्चिम मिदनापुर, हावड़ा, कोलकाता, हुगली, पुरुलिया, झाड़ग्राम, बांकुड़ा, बीरभूम, पूर्वी बर्दवान, पश्चिम बर्दवान, मुर्शिदाबाद और नादिया में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. गुरुवार को बारिश के साथ-साथ दक्षिण बंगाल के सभी जिले मध्यम से घने कोहरे की चपेट में रहेंगे. उत्तर बंगाल के कई जिले गुरुवार को हल्की बारिश से भींग सकते हैं.

Also Read: Bengal Weather Forecast : क्रिसमस से बंगाल के मौसम में अचानक आया बदलाव, जानें क्या कहना है मौसम विभाग का…
कोलकाता का तापमान 

कोलकाता में सुबह का न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस है. सामान्य तापमान से 2 डिग्री कम. कल दोपहर का अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस था. सामान्य तापमान से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे था. अगले 24 घंटों में कोलकाता शहर का तापमान 16 से 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

Also Read: Bengal Weather Forecast : क्रिसमस तक बंगाल समेत जिलों में ठंड में आएगी कमी, मौसम में होगा बदलाव बढ़ेगा पारा

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola