Vidhansabha Chunav Update: राजस्थान BJP का आरोप, कर्जमाफी के नाम पर किसानों से कांग्रेस ने की वादाखिलाफी

Updated:
विज्ञापन

Vidhansabha Chunav LIVE: उत्तराखंड में हरक सिंह रावत कांग्रेस में फिर शामिल हो गए हैं. आज उम्मीदवारों की घोषणा होगी. गोवा में मनोहर पर्रिकर के बेटे ने भाजपा छोड़ पणजी से निर्दलीय लड़ने का फैसला किया है. भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा को पठानकोट से टिकट दिया है. बाकी अपडेट खबरें पढ़ते रहिए.

विज्ञापन

राजस्थान BJP का आरोप, कर्जमाफी के नाम पर किसानों से कांग्रेस ने की वादाखिलाफी

भाजपा के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कर्जमाफी के नाम पर राज्य के किसानों से वादाखिलाफी की है. राज्य में वाणिज्यिक बैंकों से लिया कर्ज नहीं चुका पाने वाले किसानों की जमीनें नीलाम किए जाने के नोटिस व कार्रवाई का जिक्र करते हुए पूनियां ने यह आरोप लगाते हुए कहा, कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान किसानों से वादा किया था कि कांग्रेस की सरकार बनने के 10 दिन के अंदर किसानों का पूरा कर्जा माफ करेंगे, लेकिन ऐसा करने के बजाय जमीनों की नीलामी करके किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है.

निर्वाचन आयोग ने फिजिकल रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध 31 जनवरी तक बढ़ाया

भारत निर्वाचन आयोग ने फिजिकल रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध 31 जनवरी, 2022 तक बढ़ा दिया है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने इसकी जानकारी दी है.

चुनावी तोहफे का वादा करने वाली पार्टियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर याचिका

सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर निर्वाचन आयोग को यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि उन राजनीतिक दलों को अपंजीकृत कर दिया जाए या उनके चुनाव चिह्न जब्त कर लिए जाएं, जो चुनाव से पहले सार्वजनिक धन से अतार्किक चुनावी तोहफे देने का वादा करते हैं या इन्हें बांटते हैं. याचिका में कहा गया है कि अनुचित तरीके से मतदाताओं का राजनीतिक समर्थन हासिल करने के लिए उठाए जाने वाले इस तरह के लोकलुभावन कदमों पर पूरी तरह पाबंदी लगनी चाहिए, क्योंकि इससे संविधान का उल्लंघन होता है.

ADR Report: गोवा में बीते 5 साल में 60 फीसदी विधायकों ने किया दलबदल, बना देशव्यापी रिकॉर्ड

गोवा में बीते पांच साल में लगभग 24 विधायकों ने एक पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी का दामन थामा है, जो 40 सदस्यीय राज्य विधानसभा में विधायकों की कुल संख्या का 60 प्रतिशत है. एक संगठन की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इस मामले में गोवा ने एक विचित्र रिकॉर्ड कायम किया है, जिसकी भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में कोई दूसरी मिसाल नहीं मिलती.

उत्तराखंड में आज हो सकता है कांग्रेस के उम्मीदवारों का ऐलान, हरीश रावत लड़ेंगे चुनाव

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से शनिवार को प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया जा सकता है. संभावना यह भी जाहिर की जा रही है कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी चुनाव लड़ेंगे. उत्तराखंड कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के प्रमुख अविनाश पांडेय ने शुक्रवार की देर शाम को मीडिया से कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि कांग्रेस अध्यक्ष की मुहर लग कर हम कल अधिकांश सीटों पर नाम घोषित कर सकते हैं. हरीश रावत चुनाव लड़ेंगे, तो पार्टी को ताकत मिलेगी. उन्होंने स्पष्ट किया हुआ है कि अगर पार्टी कहती है, तो वे चुनाव लड़ेंगे. वहीं, पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक अच्छी रही. लगभग सभी उम्मीदवार फाइनल हो गए हैं. 3-4 जगह पर थोड़ा ज़्यादा समय लगेगा. बाकी की घोषणा किसी भी समय की जा सकती है. स्क्रीनिंग कमेटी या प्रदेश कांग्रेस कमेटी का काम पूरा हो गया है. किसी भी समय कांग्रेस अध्यक्ष के अनुमोदन के लिए लिस्ट जमा कर सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola