कटोरिया में बाबा गणिनाथ पूजनोत्सव में उमड़ी श्रद्धा, मंदिर तक सड़क और पेयजल की घोषणा
कटोरिया में हलवाई समाज द्वारा बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज का वार्षिक पूजनोत्सव आस्था और संस्कृति का संगम बना. श्रद्धालुओं ने सुख-शांति की कामना की. इस दौरान मंदिर तक सड़क और पेयजल की घोषणा भी हुई.
Baba Ganinath Pujanotsav Kataria: कटोरिया में शनिवार को आस्था और संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिला. बेलौनी रोड स्थित गोविंद नगर में निर्माणाधीन बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज मंदिर परिसर में हलवाई समाज की ओर से कुलगुरु बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज का वार्षिक पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया. पूजा-अर्चना के दौरान पूरा परिसर बाबा गणिनाथ के जयकारों से गूंजता रहा. बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने परिवार और समाज की सुख-शांति, समृद्धि एवं मंगल की कामना की.
विधायक और चेयरमैन ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
पूजनोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि कटोरिया विधायक पूरनलाल टुडु, विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन सपना शिवानी, चेयरमैन प्रतिनिधि ठाकुर सौरभ सिंह, वार्ड पार्षद पूजा सिंह और चांदनी गुप्ता, कटोरिया पैक्स अध्यक्ष अमित गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष ज्योतिष मंडल, हलवाई समाज के अध्यक्ष आर्यन राज और सचिव दिलीप गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.
इससे पहले समाज के सचिव दिलीप गुप्ता ने झंडोत्तोलन किया. इसके बाद पूजा-अर्चना और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ. श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच पूरा परिसर देर तक भक्तिमय माहौल में डूबा रहा.
मंदिर तक सड़क और पेयजल की घोषणा
कार्यक्रम के दौरान विधायक पूरनलाल टुडु और नगर पंचायत चेयरमैन सपना शिवानी ने पूजनोत्सव की सराहना की. दोनों ने कहा कि इस तरह के धार्मिक और सामाजिक आयोजन से समाज में आपसी एकता और भाईचारा मजबूत होता है. साथ ही नई पीढ़ी को अपनी परंपरा, संस्कृति और धार्मिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है.
चेयरमैन की मांग पर विधायक ने मुख्य सड़क से बाबा गणिनाथ मंदिर तक सड़क निर्माण कराने की घोषणा की. इसके साथ ही मंदिर परिसर में पेयजल की व्यवस्था शीघ्र कराने की भी बात कही गयी. मंदिर के आसपास बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी यह घोषणा आयोजन के दौरान चर्चा में रही.
बच्चियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
पूजनोत्सव में हलवाई समाज की छोटी-छोटी बच्चियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. राखी गुप्ता, सगुन, कोमल, अनुप्रिया, मिस्टी, रिमझिम, अनन्या, अंशिका, प्रिंसी, परी, रूकटुक, ओमिया, प्रियांशी, दीक्षा, परिधा, काव्या और लाडो सहित अन्य बच्चियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. उनकी प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजायीं.
वहीं, कोलकाता से पहुंची कलाकारों की टीम ने आकर्षक झांकी के साथ प्रस्तुति दी. इससे कार्यक्रम का माहौल और भी उत्सवपूर्ण हो गया. मंच पर मौजूद सभी अतिथियों को बारी-बारी से अंगवस्त्र, बुके और मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम का संचालन रीत गुप्ता और समाजसेवी पंकज गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया.
भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
पूजनोत्सव के अवसर पर प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन भी किया गया. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया. कार्यक्रम स्थल पर बच्चों के लिए विभिन्न झूले भी लगाए गए थे, जिसका बच्चों ने जमकर आनंद उठाया.
अतिथि दीर्घा में ठाकुर राजकुमार सिंह, उमाशंकर देव, मनोज बच्चन, मंटु सिंह, नरेश गुप्ता, श्याम नारायण गुप्ता, बांकेलाल गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे.
Baba Ganinath Pujanotsav Kataria: समाज के सदस्यों ने निभायी सक्रिय भूमिका
पूजनोत्सव को सफल बनाने में हलवाई समाज के अध्यक्ष आर्यन राज, उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, कोषाध्यक्ष सोनू गुप्ता, सचिव दिलीप गुप्ता, उप कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता, समाजसेवी पंकज गुप्ता, वार्ड पार्षद उदय गुप्ता, अनिल उर्फ मणि गुप्ता, अशोक गुप्ता मंटू, ललन गुप्ता, रंजीत गुप्ता, पारस गुप्ता, अमर साह और टुनटुन गुप्ता सहित समाज के अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही.



Also Read: बिहार में बाढ़ से 270 करोड़ की फसलें बर्बाद, जानिए कितना दिया जाएगा किसानों को अनुदान
Also Read: बिहार के शिक्षकों और कर्मचारियों को राहत, CM सम्राट चौधरी ने जारी किए 461 करोड़ रुपये
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए