ePaper

वैशाली : मासूम बेटों की दुपट्टे से हत्या कर महिला ने खुद को लगायी आग, बाउंड्री पार कर लोगों ने बुझायी आग, फिर...

Updated at : 11 Aug 2020 1:03 PM (IST)
विज्ञापन
वैशाली : मासूम बेटों की दुपट्टे से हत्या कर महिला ने खुद को लगायी आग, बाउंड्री पार कर लोगों ने बुझायी आग, फिर...

देसरी : वैशाली जिले के चांदपुरा ओपी क्षेत्र के भिखनपुरा वार्ड संख्या एक में मंगलवार की अहले सुबह गांव के लोग जब नींद के आगोश में थे, उसी वक्त एक महिला अपने ही दो पुत्रों को हत्या कर खुद को आग लगा ली.

विज्ञापन

देसरी : वैशाली जिले के चांदपुरा ओपी क्षेत्र के भिखनपुरा वार्ड संख्या एक में मंगलवार की अहले सुबह गांव के लोग जब नींद के आगोश में थे, उसी वक्त एक महिला अपने ही दो पुत्रों को हत्या कर खुद को आग लगा ली.

घटना की खबर जैसे ही ग्रामीणों को मिली, उन्होंने ओपी पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर अधजली महिला को इलाज के लिए सीएचसी महनार पहुंचाया, जहां इलाज की दौरान उसकी मौत हो गयी.

undefined

मृतका विसुनदेव राय के पतोहू और सुनील कुमार की पत्नी रेखा देवी थी. घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की रात सभी लोग खाना खाकर सोने चले गये. महिला ने घर का दरवाजा बंद कर दिया. दरवाजे पर सास सोई हुई थी. महिला ने अहले सुबह करीब तीन बजे अपने दो पुत्रों चार वर्षीय आदित्य, तीन वर्षीय आरुष को दुप्पटे से गला दबाकर हत्या कर दी.

दोनों पुत्रों की हत्या करने के बाद महिला ने भी खुदकुशी की नीयत से आग लगा लिया. अब तक सुबह के पांच बज चुके थे. महिला के शरीर में लगी आग की लपटे देख कर उसकी सास ने शोर मचाया. शोर सुन कर ग्रामीण दौड़े और बाउंड्री के ऊपर से घर में प्रवेश कर महिला के शरीर में लगे आग को बुझाया.

लोगों ने जब अंदर जाकर देखा तो दुप्पटे से लपेटे हुए उसके दोनों पुत्रों के शव पड़े हुए थे. इसकी सूचना ग्रामीणों ने तुरंत ओपी पुलिस को दी. पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर महिला को सीएचसी महनार में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. गांव में एक साथ दो पुत्र और उसकी मां की मौत हो जाने पर लोगों में उदासी छा गयी. घटना कैसे हुई और महिला ने ऐसा कदम उठाने पर क्यों मजबूर हो गयी, चिंता का विषय बना हुआ है.

हैदराबाद में मजदूरी करता है पति

मृतका रेखा देवी के पति सुनील कुमार हैदराबाद में मजदूरी करता है. लॉकडाउन की वजह से वह कई माह से घर नहीं आया है. वहीं, महिला के ससुर विसुनदेव राय होमगार्ड के जवान हैं, जो महनार डीएसपी कार्यालय पर ड्यूटी देते हैं. घर में महिला बूढ़ी सास के साथ अपने दो बच्चों को लेकर रहती थी. ऐसा क्या हुआ कि महिला अपने दो मासूम बच्चों को हत्या कर आत्महत्या कर ली. इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है.

क्या कहते हैं पदाधिकारी

महनार के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि देसरी के भिखनपुरा में परिवारिक कलह को लेकर एक महिला ने अपने दो पुत्रों की हत्या कर, आग लगाकर आत्महत्या कर ली है. तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की पूरी जानकारी मिल पायेगी.

Posted By : Kaushal Kishor

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola