UP News : अलीगढ़ में रुपयों के लेन-देन को लेकर पहले युवक को घर से बुलाया फिर गोली मार दी, एक हत्यारोपी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Jun 2023 6:53 PM
घटना थाना सिविल लाइन के जमालापुर के गुलजार वाली गली की है. हत्यारोपी ने वारदात को अंजाम देने से पहले साजिद को धमकी भी दी थी.
अलीगढ़. रुपयों के लेन देन में साजिद नाम के युवक को घर से बुलाकर गोली मार दी. उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई. घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हत्या के आरोपी में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.घटना थाना सिविल लाइन के जमालापुर के गुलजार वाली गली की है. हत्यारोपी ने वारदात को अंजाम देने से पहले साजिद को धमकी भी दी थी.घटना के संबंध में सिविल लाइन क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि साजिद को उसकी ही बिरादरी के एक साथी ने घर से बुलाया था. पैसे के लेनदेन में विवाद होने के चलते साजिद को गोली मार दी गई .
मोहम्मद शाहिद का 27 साल का लड़का साजिद घर पर था.देर रात गोलू नाम का युवक अपने साथी के साथ साजिद को घर पर बुलाने आया.शुरू में पिता शाहिद ने मना कर दिया और दिन में आने को कहा. साजिद घर की दूसरी मंजिल पर था. आवाज सुनकर वह आ नीचे आ गया. गोलू के साथ घर से 10-12 कदम आगे गया. इसी दौरान साजिद और गोलू के बीच बातचीत के दौरान विवाद हो गया. आरोप है कि गोलू ने साजिद के गोली मार दी और फरार हो गया.
साजिद गोली लगते ही जमीन पर गिर गया. हमलावर मौके से फरार हो गए. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. परिवार के लोग गोली लगने से लहूलुहान साजिद को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई . मोहम्मद शाहिद ने बताया कि गोलू चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था. साजिद की कोई रंजिश नहीं थी.क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने कहा पीड़ित परिजन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है . दूसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










