ePaper

UP News : वाराणसी में जी20 प्रतिनिधियों ने की चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग की सराहना

Updated at : 24 Aug 2023 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
UP News : वाराणसी में जी20 प्रतिनिधियों ने की चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग की सराहना

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "वाराणसी में जी20 की चौथी संस्कृति कार्य समूह की बैठक में केन्द्रीय संस्कृति सचिव के स्वागत भाषण के दौरान जी20 प्रतिनिधियों ने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के ऐतिहासिक क्षण की सराहना की.

विज्ञापन

वाराणसी (एजेंसी). संस्कृति कार्य समूह की चौथी बैठक के लिए यहां एकत्र हुए जी20 प्रतिनिधियों ने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग की सराहना की है. जी20 के संस्कृति कार्य समूह की चौथी बैठक बृहस्पतिवार को वाराणसी शहर में शुरू हुई. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में चंद्रयान मिशन की सफलता के लिए मंदिरों और घाटों पर पूजा-पाठ किया गया था.

सॉफ्ट लैंडिंग के ऐतिहासिक क्षण की सराहना

केन्द्रीय संस्कृति सचिव गोविंद मोहन ने बैठक में स्वागत भाषण दिया. चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के साथ ही भारत बुधवार को अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद चंद्रमा पर सफलतापूर्वक अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बन गया. इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे देश में जश्न मनाया गया.एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “वाराणसी में जी20 की चौथी संस्कृति कार्य समूह की बैठक में केन्द्रीय संस्कृति सचिव के स्वागत भाषण के दौरान जी20 प्रतिनिधियों ने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के ऐतिहासिक क्षण की सराहना की.

Also Read: एएमयू से पढ़े छात्रों ने निभाई चंद्रयान मिशन में महत्वपूर्ण भूमिका, जानें, अपने शहर के वैज्ञानिकों का ‘ कमाल ‘
रूस के राजदूत ने चंद्रमा की छवि साझा कर दी बधाई

केन्द्रीय संस्कृति सचिव गोविंद मोहन ने जब तीसरे चंद्रमा मिशन में भारत की उपलब्धि के बारे में बताया तो प्रतिनिधियों ने तालियां बजाकर उसकी प्रशंसा की. लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का चंद्रयान-3 बुधवार शाम करीब छह बजकर चार मिनट चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा.इस उपलब्धि के जश्न में बुधवार को राजदूत, फिल्मी सितारे और क्रिकेटर भी शामिल हुए.भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में चंद्रमा की एक छवि साझा की. उन्होंने कहा, “बधाई हो, भारत. चंद्रयान-3 की त्रुटिहीन लैंडिंग के साथ एक ऐतिहासिक जीत हुई है.

विज्ञापन
अनुज शर्मा

लेखक के बारे में

By अनुज शर्मा

Senior Correspondent

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola